धार में अस्पताल की पार्किंग में बाइक में लगी आग: पेट्रोल की कमी की अफवाह से फुल टंकी बनी हादसे की वजह – Dhar News

धार में अस्पताल की पार्किंग में बाइक में लगी आग:  पेट्रोल की कमी की अफवाह से फुल टंकी बनी हादसे की वजह – Dhar News




धार शहर के एक निजी अस्पताल की पार्किंग में रविवार को खड़ी एक बाइक में अचानक आग लग गई, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, अस्पताल कर्मचारियों की सतर्कता से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, पेट्रोल की कमी की अफवाह के चलते बाइक चालक ने अपनी गाड़ी की टंकी पूरी भरवा ली थी। दोपहर की तेज गर्मी और टंकी में अधिक पेट्रोल होने के कारण अचानक बाइक में आग भड़क उठी। आग लगते ही पार्किंग में हड़कंप मच गया। आसपास कई अन्य वाहन भी खड़े थे, जिससे आग फैलने और बड़े नुकसान का खतरा बढ़ गया था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, अस्पताल कर्मचारियों ने तुरंत सूझबूझ का परिचय दिया। उन्होंने फायर एक्सटिंग्विशर का उपयोग कर आग पर काबू पाया। यदि समय रहते आग नहीं बुझाई जाती, तो पास खड़ी अन्य गाड़ियां भी इसकी चपेट में आ सकती थीं। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।



Source link