छतरपुर जिले के बड़ामलहरा कस्बे में रविवार सुबह वार्ड क्रमांक 1 निवासी संतोष उपाध्याय ने अपनी पत्नी और तीन बेटियों को कमरे में बंद कर खुद फांसी लगा ली। संतोष उपाध्याय फल बेचने का काम करता था। जानकारी के अनुसार संतोष ने पत्नी और तीनों बेटियों को एक कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया। इसके बाद दूसरे कमरे में जाकर फांसी के फंदे पर झूल गया। मदद को पुकारती रहीं बेटियां पत्नी और बेटियां अंदर से मदद के लिए चिल्लाती रहीं, लेकिन जब तक पड़ोसी पहुंचे, तब तक संतोष की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का ताला तोड़कर महिला व बेटियों को बाहर निकाला। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद पूरे वार्ड में शोक का माहौल है। तीनों बेटियां पिता के इस कदम से अनाथ हो गई हैं।
Source link