बरबड़ हनुमान मेले का आज होगा शुभारंभ: पहली बार दो दिन तक होंगे चंटिया रास; अखाड़े व चल समारोह के साथ निकलेगी झांकी – Ratlam News

बरबड़ हनुमान मेले का आज होगा शुभारंभ:  पहली बार दो दिन तक होंगे चंटिया रास; अखाड़े व चल समारोह के साथ निकलेगी झांकी – Ratlam News




हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में रतलाम बरबड़ मेला परिसर में 29 मार्च से 2 अप्रैल तक 5 दिवसीय बरबड़ हनुमान मेले का आयोजन होगा। मेले का शुभारंभ आज 29 मार्च (रविवार) को शाम 5 बजे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं रतलाम विधायक चेतन्य काश्यप करेंगे। पांच दिवसीय मेले में प्रतिदिन कई धार्मिक आयोजन होंगे। मेले में पहली बार दो दिन तक चंटिया रास का आयोजन होगा। इसके अलावा हनुमान जी की झांकी व संयुक्त अखाड़ा के साथ चल समारोह निकलेगा। मेले में की तैयारीयां लगभग पूरी हो चुकी है। मेला परिसर में बच्चों के लिए झुले भी लग गए है। शुभारंभ पर महापौर प्रहलाद पटेल, पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा आदि मौजूद रहेंगे। यह होंगे कार्यक्रम सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी धर्मेन्द्र व्यास ने बताया मेले में निगम रंगमंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 29 मार्च (रविवार) की शाम 5 बजे सुंदरकांड के साथ मेले का शुभारंभ होगा। शाम 7 बजे मेला परिसर में चंटिया रास होगा। 30 मार्च (सोमवार) को शाम 7 बजे से चंटिया रास, 31 मार्च मंगलवार को राम मंदिर से शाम 7 बजे हनुमानजी की झांकी व संयुक्त अखाड़े के साथ चल समारोह निकलेगा। शाम 7.30 बजे से सांस्कृतिक मंच पर श्रीरामजी व हनुमानजी पर आधारित भक्ति संध्या होगी। 1 अप्रैल (बुधवार) को स्टैण्डअप कॉमेडियन शो व लाईव आर्केस्ट्रा तथा मेले के अंतिम दिन 2 अप्रैल को कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। महापौर ने लिया जायजा मेला परिसर में पहली बार दो दिन तक होने वाले चंटिया रास को लेकर महापौर प्रहलाद पटेल व्यवस्थाओं का जायजा लिया। समस्त व्यवस्थाएं समय-सीमा में करने के निर्देश संबंधितों को दिए।



Source link