बहू को ले जाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट: मायके और ससुराल पक्ष में चले लाठी-डंडे; पुलिस ने दोनों पर किया केस दर्ज – Gwalior News

बहू को ले जाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट:  मायके और ससुराल पक्ष में चले लाठी-डंडे; पुलिस ने दोनों पर किया केस दर्ज – Gwalior News




ग्वालियर के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र में बहू को मायके ले जाने को लेकर ससुराल और मायके पक्ष के बीच विवाद हो गया। पशु अस्पताल के पास हुए इस घटनाक्रम में दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जनकगंज निवासी रामबिहारी ने शिकायत में बताया कि वह अपनी बहन प्रीति को लेने उसके ससुराल आया था। इसी दौरान उसे साथ ले जाने को लेकर विवाद शुरू हो गया। गाली-गलौज और मारपीट का आरोप रामबिहारी के अनुसार सतेन्द्र बघेल, मचल बघेल और गीता बघेल ने उसके और उसके भाइयों के साथ गाली-गलौज की, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। दूसरे पक्ष की गीता बघेल ने शिकायत में बताया कि उनका बेटा सतेन्द्र बहू को भेजने के पक्ष में नहीं था और बहू प्रीति ने भी अपने भाई के साथ जाने से इनकार कर दिया। मायका पक्ष पर डंडों से हमला करने का आरोप गीता बघेल के अनुसार रामबिहारी ने अपने भाइयों प्रेमसिंह और श्याम सिंह को बुलाया, जिसके बाद तीनों ने गाली-गलौज करते हुए डंडों से मारपीट की और धमकी दी। पुलिस ने दर्ज किए क्रॉस केस पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है।



Source link