हत्यारे पिता पुत्र को बिल्डींग में लेकर पहुंची पुलिस: रहवासियो ने देखते ही कहां जूते मारो इन्हें,दोनो को कोर्ट ले गई पुलिस – Indore News

हत्यारे पिता पुत्र को बिल्डींग में लेकर पहुंची पुलिस:  रहवासियो ने देखते ही कहां जूते मारो इन्हें,दोनो को कोर्ट ले गई पुलिस – Indore News




इंदौर के लसूडिया बुधवार रात शिव वाटिका में पिता पुत्र ने तेज रफ्तार कार से इफोसिस कंपनी की इंजनीयर महिला शंपा पाठक की जान ले ली थी। वही चौकीदार रेणुका को भी कुचलने की कोशिश की थी। लसूडिया पुलिस ने गंभीर मामले में एफआईआर दर्ज की थी। दोनो का दो दिन का रिमांड मिला था। रविवार को उन्हें कोर्ट में पेश करने के पहले बिल्डीग में लाया गया। यहां चौकीदार और अन्य लोगो ने उनकी शिनाख्ती कराई गई। कुछ देर रूककर पुलिस यहां से उन्हें कोर्ट ले गई। बिल्डीग के रहवासी उन्हें देखकर काफी गुस्सा हुए।
लसूडिया टीआई तारेश सोनी रविवार को मोहनीश उर्फ मोहित चौधरी और उसके पिता कुलदीप को लेकर शिव वाटिका बिल्डीग पहुंची थी। यहां उनसे कार खडी करने की जगह के बारे में पूछा। मोहित ओर उसके पिता कुलदीप को देखने बिल्डीग के रहवासी यहां पहुंचे। उन्हे देखकर पुलिस दोनो को वापस ले जाने लगी। दोनो को गेट के बाहर भी रोका गया। यहां बिल्डीग के कुछ लोग उन्हें देखते ही जूते मारने की बात करने लगे। इसके बाद पुलिस दोनो को यहां से लेकर चली गई।
कोर्ट ले गई पुलिस
टीआई के मुताबिक दोनो का रिमांड आज खत्म हो रहा है। उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस की पूरी प्रकिया इस प्रकरण से सबंधित पूरी हो चुकी है। आगे कुछ बिल्डीग के लोगो के बयान होना है।
नोटिस में मिला 7 दिन का समय
नगर निगम के अधिकारी शनिवार को बिल्डीग में पहुंचे थे। यहां उन्होने दोनो बिल्डीग के दो पेंट हाउस में नोटिस लगा दिए। इन नोटिसो को लेकर 7 दिन में उन्हें जबाव देना है। इसके बाद नगर निगम उसे तोडने की कारवाई करेगा।



Source link