हरदा में दुकानदार और बेटे से मारपीट, एक आरोपी गिरफ्तार: ग्राहक और साथी ने दुकान में किया हमला, पुलिस ने निकाला जुलूस – Harda News

हरदा में दुकानदार और बेटे से मारपीट, एक आरोपी गिरफ्तार:  ग्राहक और साथी ने दुकान में किया हमला, पुलिस ने निकाला जुलूस – Harda News




हरदा शहर के कुलहरदा मोहल्ले में कूलर को लेकर हुए विवाद में ग्राहक और उसके साथी ने दुकानदार व उसके बेटे के साथ मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने रविवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसका जुलूस निकाला। बड़ी सिंधी कॉलोनी निवासी योगेंद्र खैरवानी की नारायण टाकीज के पास नीरज फर्नीचर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है। 12 मार्च को कुलहरदा निवासी रसीद खान ने उनकी दुकान से कूलर खरीदा था। सुधार कराने दुकान लाया था कूलर 26 मार्च को रसीद ने कूलर में खराबी की शिकायत की। मैकेनिक उपलब्ध नहीं होने पर उसे कूलर दुकान पर लाने को कहा गया। 27 मार्च को वह कूलर दुकान पर छोड़ गया। 28 मार्च शाम को रसीद कूलर लेने पहुंचा। जांच के बाद उसने मरम्मत पर सवाल उठाते हुए विवाद किया और गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर रसीद ने दुकानदार को थप्पड़ मारा और गला दबाया। बीच-बचाव में आए पिता श्रीचंद खैरवानी से भी मारपीट की। इस दौरान उसका साथी नफीस खान भी पहुंच गया और दोनों ने हमला कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी नफीस खान को गिरफ्तार कर लिया और उसका जुलूस निकाला। मामले में अन्य आरोपी की तलाश जारी है।



Source link