Last Updated:
Ujjain News: अगर आप 31 मार्च को उज्जैन से वैष्णो देवी की यात्रा का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है. उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल में ट्रैफिक ब्लॉक के चलते वैष्णो देवी कटड़ा जाने वाली ट्रेनें प्रभावित रहेंगी. मालवा एक्सप्रेस और हापा एक्सप्रेस को निर्धारित गंतव्य से पहले ही रोक दिया जाएगा. यात्रियों को सलाह है कि यात्रा से पहले जानकारी जरूर जांच लें.
अप्रैल की शुरुआत के साथ ही भयंकर गर्मी का मौसम दस्तक देने वाला है. कुछ ही दिनों में छुट्टियों का दौर भी शुरू हो जाएगा. इस समय बड़ी संख्या में लोग अपने घरों की ओर रुख करते हैं या फिर परिवार के साथ घूमने का प्लान बनाते हैं. यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे हर साल विशेष तैयारियां करता है.
इसी कड़ी में पिछली बार भी रेलवे ने यात्रियों को राहत देने के लिए समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला लिया था, ताकि लोगों को टिकट की परेशानी से जूझना न पड़े और वे आराम से अपनी यात्रा पूरी कर सकें. ये स्पेशल ट्रेनें खासतौर पर उन रूट्स पर चलाई गई थी. जहां गर्मियों में सबसे ज्यादा भीड़ रहती है. रेलवे की यह पहल यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा साबित हुईं थी.
लेकिन, इस बार गर्मियों की छुट्टी के पहले ही रेल्वे ने एक फैसला लिया है, जिसमें उज्जैन से कटड़ा जाने वाली ट्रेन के बारे मे महत्वपूर्ण सुचना सामने आई है. इसमे उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल में प्रस्तावित ट्रैफिक ब्लॉक के चलते 31 मार्च को वैष्णो देवी कटड़ा जाने वाली ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहेंगी. इस दौरान कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
मंडल रेल प्रवक्ता मुकेश कुमार के अनुसार, मालवा एक्सप्रेस और हापा एक्सप्रेस को अपने निर्धारित गंतव्य से पहले ही रोक दिया जाएगा. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की कि वे यात्रा पर निकलने से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी जरूर जांच लें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके. यह व्यवस्था अस्थायी है और कार्य पूर्ण होते ही सेवाएं सामान्य कर दी जाएंगी.
31 मार्च को यात्रियों के लिए एक अहम बदलाव सामने आया है. मालवा एक्सप्रेस (12919), जो डॉ. अंबेडकर नगर से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के लिए रवाना होती है, उस दिन अपने निर्धारित गंतव्य तक नहीं पहुंचेगी. रेलवे प्रशासन के अनुसार यह ट्रेन शहीद कैप्टन तुषार महाजन, उधमपुर रेलवे स्टेशन पर ही समाप्त कर दी जाएगी यानी उधमपुर से कटड़ा के बीच इस ट्रेन का संचालन बंद रहेगा.
इस बदलाव के चलते कटड़ा जाने वाले यात्रियों को विशेष ध्यान रखने की जरूरत है और यात्रा से पहले अपनी योजना में जरूरी बदलाव कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके. इसी के साथ एक और ट्रेन प्रभावित होंगी.
इसी तरह 31 मार्च को हापा से चलने वाली 12475 हापा-कटड़ा एक्सप्रेस अपने निर्धारित गंतव्य तक नहीं पहुंच पाएगी. रेलवे के अनुसार, यह ट्रेन शहीद कैप्टन तुषार महाजन उधमपुर स्टेशन पर ही शॉर्ट टर्मिनेट कर दी जाएगी. इस निर्णय के चलते उधमपुर से श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच इस ट्रेन का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा.
यानी इस रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को आगे के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करनी होगी. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके और यात्रा सुगम बनी रहे.