Last Updated:
Aaj Ka Singh Rashifal 29 March 2026: सिंह राशि के जातकों को आज पूरे दिन संभलकर रहने की जरूरत है. मानसिक तनाव बना रह सकता है और जल्दबाजी में लिए गए फैसले नुकसान दे सकते हैं. इसलिए किसी भी बड़े काम या निवेश से पहले सोच-समझकर निर्णय लेना बेहतर रहेगा. करियर, शिक्षा, परिवार और प्रेम संबंधों में भी संयम और धैर्य रखना होगा.
Aaj Ka Singh Rashifal 29 March 2026: खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश मेहता के अनुसार आज 29 मार्च 2026 रविवार को एकादशी तिथि का विशेष प्रभाव रहेगा. दोपहर के बाद चंद्रमा सिंह राशि में ही गोचर करेंगे. ग्रहों की स्थिति अनुकूल नहीं होने के कारण सिंह राशि के जातकों को आज पूरे दिन संभलकर रहने की जरूरत है. मानसिक तनाव बना रह सकता है और जल्दबाजी में लिए गए फैसले नुकसान दे सकते हैं. इसलिए किसी भी बड़े काम या निवेश से पहले सोच-समझकर निर्णय लेना बेहतर रहेगा. करियर, शिक्षा, परिवार और प्रेम संबंधों में भी संयम और धैर्य रखना होगा. छोटी-छोटी बातों पर प्रतिक्रिया देने से बचें और किसी भी परिस्थिति में शांत रहे. स्वास्थ्य के मामलों में भी लापरवाही से परेशानी बढ़ सकती है.
सिंह राशि करियर राशिफल
करियर और शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में कम लग सकता है और एकाग्रता की कमी महसूस हो सकती है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सामान्य दिनों से अधिक मेहनत करनी होगी. अगर आज किसी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं तो पूर्ण एकाग्रता बनाए रखें. नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर चिड़चिड़ापन और मानसिक दबाव महसूस हो सकता है. ऐसे समय में अधिकारियों और सहकर्मियों से तालमेल बनाए रखना जरूरी रहेगा. कार्यों को समय पर पूरा करने का प्रयास करें और किसी भी तरह की बहस से दूरी बनाए रखें. अन्यथा परेशानी में आ सकते है.
सिंह राशि व्यापार एवं आर्थिक स्थिति
व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत सोच-समझकर काम करने का संकेत दे रहा है. यदि कारोबार में कमी महसूस हो तो घबराने की जरूरत नहीं है. आज बड़े निवेश से बचना बेहतर रहेगा, क्योंकि जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान दे सकता है. नियमित कामकाज पर ध्यान देना ही लाभकारी रहेगा. आर्थिक मामलों में भी सावधानी जरूरी है. लंबे समय के लिए कहीं पैसा लगाने से बचें और किसी नए आर्थिक निर्णय को कुछ समय के लिए टालना बेहतर रहेगा. खर्चों पर नियंत्रण रखना आज जरूरी रहेगा, ताकि भविष्य में परेशानी न हो.
सिंह राशि स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के मामले में सिंह राशि के जातकों को विशेष सावधानी रखने की जरूरत है. मानसिक तनाव बढ़ सकता है, जिससे कामकाज पर असर पड़ सकता है. इसलिए दिनभर सकारात्मक सोच बनाए रखने का प्रयास करें और आराम के लिए समय निकालें. दिमाग पर ज्यादा जोर नहीं दें. तनाव को बढ़ने देने से गलत फैसले होने की संभावना है, जिसका असर आगे चलकर काम और रिश्तों पर भी पड़ सकता है.
पारिवारिक संबंध एवं लव लाइफ
पारिवारिक जीवन और प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन बहुत अनुकूल नहीं माना जा रहा है. दाम्पत्य जीवन में छोटी-छोटी बातों पर विवाद की स्थिति बन सकती है. ऐसे में धैर्य से काम लेना जरूरी रहेगा. किसी भी तरह की बहस से दूरी बनाकर रखें. संतान से जुड़े मामलों में भी आज अपेक्षित परिणाम नहीं मिल सकते हैं. इसलिए आज के दिन रिश्तों से जुड़े बड़े फैसले लेने से बचना बेहतर रहेगा. प्रेम संबंधों में भी सोच-समझकर व्यवहार करें और भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें.
इन बातों का रखें ध्यान
ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश मेहता के अनुसार सिंह राशि के जातकों को आज लंबे समय के निवेश से दूरी बनाए रखना चाहिए. साथ ही भगवान शिव और माता गौरी का पूजन करना शुभ माना गया है. ऐसा करने से नकारात्मक प्रभाव कम हो सकता है और कार्यों में सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना बढ़ेगी.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें