Indore: स्पीड से आ रहे वाहनों को चुटकी में रोकेगा ये बैरियर, नो एंट्री तोड़ी तो टायर पंक्चर

Indore: स्पीड से आ रहे वाहनों को चुटकी में रोकेगा ये बैरियर, नो एंट्री तोड़ी तो टायर पंक्चर


Last Updated:

Indore Traffic News: मध्य प्रदेश में पहली बार किसी शहर में मूविंग व्हीकल बैरियर और टायर किलर का इस्तेमाल होने जा रहा है. ये उपकरण भारी से भारी वाहन को चुटकी में रोक देंगे. इंदौर के कुछ चौराहों पर इन्हें लगा भी दिया गया है. जानें इनकी खासियत…

Indore News: इंदौर की ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पिछले कुछ दिनों से यातायात विभाग तेजी से कम कर रहा है. इसी कड़ी में हाल ही में मूविंग व्हीकल बैरियर और टायर किलर लॉन्च किए गए हैं. यह मध्य प्रदेश में पहली बार है, जब बीच सड़क इन हाईटेक उपकरण का इस्तेमाल कर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारा जाएगा.

मूविंग व्हीकल बैरियर से नोएंट्री में घुसने वाले भारी वाहनों को आसानी से रोका जा सकेगा. साथ ही पुलिस की नाके बंदी को तोड़कर भागने वाले वाहनों पर भी नकेल कसी जा सकेगी. इसी कारण इस मूविंग बैरियर को ‘व्हीकल अरेस्टर’ भी कहा जाता है. ये बैरिकेडिंग तोड़कर भागने वाले वाहनों को आसानी से रोक लेता है. अगर कोई वाहन भागता है तो ये उसके टायर को जाम कर देता है.

स्पाइक बैरियर ऐसे करेगा काम
इसके साथ ही स्पाइक बैरियर जिसे टायर किलर कहा जाता है, उसका इस्तेमाल भी इंदौर ट्रैफिक पुलिस वाहनों को रोकने के लिए करेगी. इसे खासतौर पर नियम का उल्लंघन करने वाले वाहनों और बैरिकेडिंग तोड़ कर जाने वाले वाहनों को रोकने के लिए किया जाएगा. स्पीड से जब वाहन टायर किलर के ऊपर से गुजरेगा तो टायर पंचर हो जाएगा. इसके बाद वाहन को रुकना ही पड़ेगा.

इन चौराहों पर लगाया गया
इंदौर DCP यातायात राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया, फिलहाल इंदौर के मुख्य एंट्री पॉइंट और उसके आगे के चौराहे जिनमें विजयनगर, बिजासन टी, चाणक्यपुरी पर इन्हें लगाया जाएगा. इससे नोएंट्री तोड़ने वाले वाहन को आगे वाले चौराहे पर आसानी से मूवेबल बैरियर लगाकर रोका जा सकेका. ‌मूविंग व्हीकल अरेस्टर की सबसे बड़ी खासियत है कि इसे आसानी से कहीं भी लाया और ले जाया जा सकता है. इसके लिए ट्रैफिक पुलिस को प्रशिक्षण भी दिया गया है. शांति विजय नगर चौराहा पर रखकर इसका ट्रायल भी किया जा रहा है.

नोएंट्री में घुसे ट्रक ने मचाया था बवाल
इंदौर ट्रैफिक पुलिस के इस कदम को इसलिए भी अहम माना जा रहा है, क्योंकि कुछ ही महीने पहले नोएंट्री में घुसकर एक ट्रक ने कई लोगों को टक्कर मार दी थी. जबकि, कई भारी वाहन नोएंट्री बैरियर को तोड़ते हुए आगे बढ़ जाते हैं. ऐसे में मूविंग व्हीकल अरेस्टर ऐसे वाहनों को रोकने में बड़ी भूमिका निभाएगा.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें



Source link