अनूपपुर जिले की भालूमाड़ा पुलिस ने सोमवार को एक बिना नंबर के मालवाहक वाहन से 7 मवेशियों को छुड़ाया, जिन्हें बहुत ही बेरहमी से गाड़ी में ठूंसकर ले जाया जा रहा था। थाना प्रभारी विपुल शुक्ला को खबर मिली थी कि भालूमाड़ा से जमुना की ओर मवेशियों को भरकर ले जाया जा रहा है। पुलिस ने जब घेराबंदी की, तो पुलिस को देखते ही ड्राइवर ने गाड़ी पीछे भगाने की कोशिश की। इसी चक्कर में गाड़ी का पहिया एक गड्ढे में फंस गया। मौका पाकर ड्राइवर गाड़ी छोड़कर जंगल की ओर भाग निकला। कांजी हाउस भेजे गए मवेशी जब पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली, तो उसमें 6 भैंसा और 1 भैंस लदे मिले। इन सभी को सुरक्षित निकालकर पसान नगरपालिका के कांजी हाउस भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि जब्त की गई गाड़ी और मवेशियों की कुल कीमत करीब 6 लाख रुपये से ज्यादा है। पुलिस की तलाश जारी पुलिस ने तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बिना नंबर की गाड़ी होने की वजह से आरोपियों तक पहुंचने में थोड़ी मुश्किल हो रही है, लेकिन पुलिस की टीमें फरार ड्राइवर और गाड़ी मालिक की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही हैं।
Source link