इंदौर में 16 साल की नाबालिग ने फांसी लगाई: चंदन नगर की घटना, परिवार के साथ नाश्ता किया, शाम को कमरे में लटकी मिली – Indore News

इंदौर में 16 साल की नाबालिग ने फांसी लगाई:  चंदन नगर की घटना, परिवार के साथ नाश्ता किया, शाम को कमरे में लटकी मिली – Indore News




चंदन नगर इलाके में 16 वर्षीय नाबालिग ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता तब चला, जब शाम तक वह कमरे से बाहर नहीं निकली। परिवार के लोगों ने दरवाजा खोलकर देखा तो वह फंदे पर लटकी मिली। रविवार सुबह उसने परिवार के साथ नाश्ता किया और दिनभर सामान्य रूप से घर में रही। दोपहर में वह अपनी भाभी से बात करती रही, इसके बाद कमरे में चली गई। परिजनों ने बताया कि शाम तक माही कमरे से बाहर नहीं आई तो मां उसे देखने पहुंची। इसी दौरान घटना का पता चला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। माही के पिता हाट-बाजार में दुकान लगाते हैं। परिवार में माता-पिता और एक भाई हैं। माही के भाई रूपेश के अनुसार वह आठवीं कक्षा में पढ़ रही थी। उसे पढ़ाई को लेकर किसी तरह का तनाव नहीं था और न ही किसी अन्य परेशानी की जानकारी सामने आई है। कनाड़िया में चौकीदार ने लगाई फांसी कनाड़िया थाना क्षेत्र के अंबा मुलिया गांव में 23 वर्षीय युवक रामजीवन बलाई ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने शाम के समय उसे फंदे पर लटका देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। रामजीवन खेत पर चौकीदारी का काम करता था और अपनी मां के साथ रहता था। उसका परिवार देवास जिले के खातेगांव में रहता है। पुलिस दोनों मामलों में आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।



Source link