कंगाल बांग्लादेश में नहीं दिखेगा IPL, फ्री में देखना चाहते थे मैच

कंगाल बांग्लादेश में नहीं दिखेगा IPL, फ्री में देखना चाहते थे मैच


होमखेलक्रिकेट

कंगाल बांग्लादेश में नहीं दिखेगा IPL, फ्री में देखना चाहते थे मैच

Last Updated:

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जियोस्टार ने 2023 से 2027 तक के आईपीएल प्रसारण अधिकार TSports को दिए थे, लेकिन अब यह समझौता रद्द कर दिया गया है. कंपनी ने अपने टर्मिनेशन लेटर में साफ कहा कि यह फैसला “समझौते के तहत तय भुगतान समयसीमा का लगातार पालन न करने” की वजह से लिया गया है.

Zoom

बांग्लादेश में आईपीएल प्रसारण पर लगा बैन, भुगतान ना देने से जियो ने रद्द किया करार

नई दिल्ली. क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं, करोड़ों लोगों की भावना है खासकर जब बात आईपीएल जैसी हाई-वोल्टेज लीग की हो लेकिन सोचिए, जब सब कुछ ठीक होने के बावजूद आप अपने घर बैठे इस रोमांच का हिस्सा न बन पाएं? बांग्लादेश के क्रिकेट फैंस के साथ IPL 2026 में कुछ ऐसा ही हो रहा है, जहां मैदान पर नहीं, बल्कि मैदान के बाहर की परिस्थितियां उनके उत्साह पर भारी पड़ गई हैं.

बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमी इस बार अपने घरों में बैठकर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का रोमांच नहीं देख पा रहे हैं. आईपीएल के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट शेड्यूल में भी एक तरह का ब्रेक है, क्योंकि बांग्लादेश की पुरुष टीम 17 अप्रैल तक कोई मैच नहीं खेलेगी न्यूजीलैंड का दौरा उसके बाद होना है. ऐसे में यह समय बांग्लादेशी फैंस के लिए आईपीएल देखने का बेहतरीन मौका हो सकता था लेकिन भू-राजनीतिक कारणों की वजह से यह संभव नहीं हो पाया. बांग्लादेश के स्टार तेज गेंदबाज मुस्तिफिजुर रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स ने ऑक्शन में खरीदा जरूर था, लेकिन वह लीग में हिस्सा नहीं ले सके.

जियोस्टार ने खत्म किया करार

बैन हटने के बावजूद IPL 2026 का प्रसारण बांग्लादेश में नहीं हो पाएगा इसकी वजह है ब्रॉडकास्टिंग अधिकारों से जुड़ा विवाद. टूर्नामेंट के आधिकारिक अधिकार धारक जियो-हॉटस्टार ने बांग्लादेश में अपने सब-लाइसेंसिंग करार को समय से पहले ही खत्म कर दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जियोस्टार ने 2023 से 2027 तक के आईपीएल प्रसारण अधिकार TSports को दिए थे, लेकिन अब यह समझौता रद्द कर दिया गया है. कंपनी ने अपने टर्मिनेशन लेटर में साफ कहा कि यह फैसला “समझौते के तहत तय भुगतान समयसीमा का लगातार पालन न करने” की वजह से लिया गया है. शुरुआत में बांग्लादेश सरकार ने IPL 2026 के प्रसारण पर रोक लगा दी थी, जिसकी वजह मुस्तफिजुर के साथ कथित खराब व्यवहार को बताया गया था.

हालांकि, पिछले कुछ महीनों में भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार हुआ है. हाल ही में बांग्लादेश के सूचना एवं प्रसारण मंत्री जाहिर ने घोषणा की कि सरकार ने इस बैन को हटा लिया है. यह खबर क्रिकेट फैंस के लिए राहत भरी थी, क्योंकि अब उम्मीद जगी थी कि वे आईपीएल का लाइव एक्शन देख सकेंगे.

फैंस के लिए निराशा

जब तक जियोस्टार किसी नए ब्रॉडकास्टिंग पार्टनर को नहीं ढूंढ लेता, तब तक यह मान लेना सही होगा कि IPL 2026 का आधिकारिक प्रसारण बांग्लादेश में नहीं होगा. इस पूरे घटनाक्रम ने बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों को मायूस कर दिया है. मैदान पर जहां दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ी अपना जलवा बिखेर रहे हैं, वहीं लाखों फैंस इस रोमांच से वंचित रह गए हैं और यह दिखाता है कि कभी-कभी खेल से ज्यादा असर खेल के बाहर की परिस्थितियों का होता है.



Source link