भिंड| बरासों थाना के गिजुर्रा गांव में पुरानी रंजिश पर एक युवक के साथ मारपीट कर दी। फरियादी सिकंदर गुर्जर ने बरासों पुलिस को बताया कि शनिवार दोपहर 3:30 बजे गोलू गुर्जर, उद्देश्य गुर्जर ने कारस देव मंदिर के पास पुराने विवाद के चलते मारपीट करते हुए पत्थर मारे। बरासों थाना पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज किया है। साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार जल्द आरोपी गिरफ्त में होंगे।
Source link