Last Updated:
April Ki Kheti: अगर गेहूं से खेत खाली हो गए हैं और आप एक महीने में बढ़िया कमाई करना चाहते हैं तो ये फसल फटाफट बो दें. 25 दिन में फसल तैयार हो जाएगी. एक एकड़ में करीब 80000 रुपये तक मुनाफा होगा, जबकि लागत 20000 आएगी.
Methi Crop: रबी सीजन की फसलों में कटाई से निपटने के बाद किसान अब अपनी फसलों को सही दाम पर बेचने का इंतजार कर रहे हैं. लेकिन, एक तरह से अब वह फ्री हो गए हैं. गर्मियों में फ्री बैठने से अच्छा है कि कुछ काम कर लिया जाए, जिससे इनकम होगी. जो किसानों के लिए मददगार साबित होगी. ऐसे में जिन किसानों के पास पानी की थोड़ी व्यवस्था है और गेहूं या चने से खेत खाली हो गए हैं तो वे अप्रैल में मेथी को लगा सकते हैं. यह केवल 30 से 40 दिन की फसल होती है. एक महीने में कमाई आपकी जेब में होगी.
अगर किसान मेथी की बुवाई अप्रैल के पहले सप्ताह में करते हैं तो अप्रैल के ही आखिरी सप्ताह में इसकी कटाई करके बाजार में बेच सकते हैं. गर्मियों में हरी सब्जियों की खूब डिमांड होती है. गर्मी में भाजी की कीमत 60 से 80 रुपए किलो तक औसतन चलती है. ऐसे में अगर 60 का भाव भी मिल गया तो एक महीने में ही तीन महीने की मेहनत का फल मिल जाएगा. जिन किसानों के पास आधा एकड़ या एक एकड़ तक में सिंचाई करने की व्यवस्था है तो ऐसे किसान जरूर मेथी की बुवाई करें. अब तो ड्रिप पद्धति से सिंचाई होने लगी है, जिससे पानी कम लगेगा.
खेती का तरीका और मुनाफा
किसान मेथी की बुवाई करने से पहले जुताई करके खेत तैयार कर लें. इसमें गर्मी या धूप से बचने के लिए गेहूं की परली या अन्य खरपतवार का एक ढांचा भी बना सकते हैं. उसके नीचे मेथी को लगा दें. बराबर सिंचाई करते रहें तो 25 दिन में फसल तैयार हो जाती है, जिससे आवक शुरू हो जाएगी. 40 से 45 दिन में पूरी तरह से यह फसल खेत से निकल आती है. अगर कोई एक एकड़ में मेथी लगता है तो इसमें लगभग 80,000 तक का मुनाफा कमा सकता है. एक एकड़ मेथी की खेती करने पर लगभग 20,000 का खर्च आता है.
इसके नीचे चाहे जो बो दीजिए, नहीं लगेगी धूप
16 साल से जैविक खेती करने वाले युवा किसान आकाश चौरसिया बताते हैं कि तेज गर्मी पड़ने पर फसल झुलसने का खतरा रहता है. ऐसे में एक छोटा सा मॉडल इस गर्मी और टेंपरेचर से बचने के लिए बनाया जा सकता है. इसमें खेत के ऊपर घास डाल दें. चारों तरफ से गर्म हवाएं रोकने के लिए उसमें नेट या अन्य चीज को बांध सकते हैं. इसकी वजह से सूरज की रोशनी 50% तक काम हो जाती है. फिर इसके नीचे पालक, मेथी, चौलाई, धनिया जैसी फसल की खेती कर सकते हैं. इसमें सबसे कम दिन में होने वाली फसल मेथी है. अप्रैल के पहले सप्ताह में लगाइए और मात्र 25 दिनों में एक साथ निकल कर बाजार में बेच सकते हैं, जिससे गेहूं के तुरंत बाद एक और फसल मिल जाएगी.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें