पानीपुरी बहुत महंगी हो गई भईया, चाट के भी बढ़े नखरे! युद्ध का फूड स्टॉल पर असर

पानीपुरी बहुत महंगी हो गई भईया, चाट के भी बढ़े नखरे! युद्ध का फूड स्टॉल पर असर


Last Updated:

Isreal Iran War Effect On Street Food Vendors: इजराइल-ईरान युद्ध का अगर सबसे ज्यादा कोई असर झेल रहा है तो वो इस वक्त सड़क किनारे फूड स्टॉल लगाने वाले संचालक हैं. जिनकी बिक्री आधी रह गई है और आगे इनको पता भी नहीं है की गैस सिलेंडर मिलेगी या नहीं. इसी बीच एक फूड स्टॉल के मालिक ने आखिर क्यों कहा कि, पानीपुरी का रेट बढ़ाना पड़ेगा, देखिए रिपोर्ट.

Bhopal News: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में इजराइल-ईरान युद्ध के भारी असर देखने को मिल रहा है. जिसके चलते अब भोपाल के नर्मदापुरम रोड किनारे फूड स्टॉल लगाने वाले संचालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. उनका कहना है की गैस सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं और जो मिल भी रहे हैं तो ब्लैक में ₹2 हजार रुपए तक बेच रहे हैं, देखिए कैसे दुकानदार ने कहा अगर यही हाल रहा तो पानीपुरी के दाम बढ़ाने पड़ेंगे. देखिए इस रिपोर्ट में आखिर कैसे कैसे फूड स्टॉल चलाने वाले झेल रहे हैं मिडिल ईस्ट में युद्ध का असर.

सिलेंडर की तंगी से जूझ रहे फूड स्टॉल, ब्लैक में ₹2 हजार में मिल रहा सिलेंडर
इजराइल-ईरान युद्ध के बीच भोपाल के नर्मदापुरम रोड़ इलाके में पानीपुरी का ठेला लगाने वाले ग्वालियर निवासी नंदकिशोर बघेल Local18 से बात करते हुए बताते हैं कि, पहली बात तो सिलेंडर मिल ही नहीं रहा है और जो 25 दिन में एक मिल रहा है वो तो घर में उपयोग हो जाता है. पानीपुरी स्टॉल में छोटा सा सिलेंडर उपयोग कर रहे नंदकिशोर बताते हैं कि, इस सिलेंडर के लिए गैस 170 रुपए किलो मिल रही है. वो कहते हैं कि, ब्लैक में 1500 से 2000 रुपए तक में बोल रहे हैं लेकिन उसमें भी मिलने की गारंटी नहीं है.

युद्ध के कारण फूड स्टॉल पर बड़ा असर
भोपाल में पानीपुरी का फूड स्टॉल चलाने वाले नंदकिशोर कहते हैं कि, बिजनेस तो 70% से भी ज्यादा नीचे गिर गया है. दुकानदार के अनुसार काम तो चल रहा है लेकिन काम काफी डाउन हो गया है. वो कहते हैं कि, अगर युद्ध लंबा चला तो फिर आने वाले दिनों में चाट बेचना बंद कर देंगे फिर सिर्फ पानीपुरी बेचेंगे.

क्या इजराइल-ईरान युद्ध के चलते बढ़ेंगे पानीपुरी के रेट
पानीपुरी का ठेला लगाने वाले नंदकिशोर कहते हैं कि, अगर पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ेंगे तो पानीपुरी के रेट बढ़ाएंगे लेकिन फिर लोग बोलते हैं की 20 रुपये की 8 देते हो इतनी महंगी हो गई भईया लेकिन जब ₹20 की 6 करते हैं तो फिर लोग खाने से मना कर देते हैं. इसलिए अगर हम दाम बढ़ा भी दें तो फिर लोग खाएंगे नहीं ये वजह है.

About the Author

Shweta Singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें



Source link