बुरहानपुर में सोमवार शाम मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई और आकाशीय बिजली भी चमकी। इस दौरान करीब आधे घंटे तक शहर में बिजली गुल रही। मौसम विभाग ने सोमवार से ही जिले में मौसम में बदलाव की चेतावनी जारी की थी, जिसमें आंधी, बारिश और ओले गिरने की आशंका जताई गई थी। हालांकि, शहर में केवल आधे घंटे तक हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी, पश्चिमी विक्षोभ, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन के सक्रिय होने के कारण यह बदलाव देखा जा रहा है। सोमवार को हुई हल्की बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आई और मौसम में ठंडक घुल गई। इससे पहले रविवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शनिवार और शुक्रवार को भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ था, जिससे गर्मी का प्रकोप जारी था।
Source link