बैतूल में NH पर हादसे में मजदूर युवक की मौत: वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, 15 दिन बाद होनी थी शादी; साथी गंभीर – Betul News

बैतूल में NH पर हादसे में मजदूर युवक की मौत:  वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, 15 दिन बाद होनी थी शादी; साथी गंभीर – Betul News




बैतूल में नेशनल हाईवे पर बरेठा घाट में सोमवार दोपहर एक सड़क हादसे में एक ग्रामीण मजदूर युवक की मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, दोपहर बाद बरेठा घाट के पहले मोड़ पर एक बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के समय मृतक और घायल सिंगार चावड़ी गांव से बकतरा काम के सिलसिले में जा रहे थे। इस हादसे में सिंगार चावड़ी निवासी जगदीश नर्रे की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर सवार भैयालाल पंद्रम गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल का जिला अस्पताल में हो रहा इलाज
घायल भैयालाल पंद्रम को 108 एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल बैतूल रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज जारी है। उनकी नाजुक हालत के कारण उन्हें अभी हादसे की पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है। मृतक जगदीश नर्रे खेती-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। वह दो भाइयों में छोटे थे और उनकी शादी 15 दिन बाद होने वाली थी। वहीं, घायल भैयालाल पंद्रम अविवाहित हैं। हादसे के बाद मृतक के परिजनों को सूचना दी गई। शाहपुर में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।



Source link