Last Updated:
Viral Girl Monalisa News: महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की शादी को लेकर पूरे मध्य प्रदेश में सियासत गरमा गई है. पूर्व मंत्री उषा ठाकुर के बयान ने इस आग को और भड़का दिया है. हालांकि, खरगोन के लोग बयान के पक्ष में हैं, लेकिन विपक्ष नाराज है. अब मामले में महामंडलेश्वर, प्रवीण तोगड़िया, मुस्लिम स्कॉलर तक के बयान सामने आ रहे हैं.
मोनालिसा की शादी पर उषा ठाकुर के बयान से बवाल.
Monalisa Farman Marriage News: प्रयागराज महाकुंभ 2025 में वायरल हुई मोनालिसा और फरमान की शादी को लेकर मध्य प्रदेश में सियासी घमासान तेज हो गया है. पूर्व मंत्री और भाजपा नेता उषा ठाकुर का बयान, ”मोनालिसा जैसी बेटी किसी को न दे भगवान, यह संस्कारों की कमी से हुई घटना है” को लेकर पक्ष-विपक्ष की स्थिति खड़ी हो गई. एक ओर खरगोन की जनता ने उषा ठाकुर के बयान का खुलकर समर्थन किया है.
लोगों ने कहा षड्यंत्र का शिकार हुई मोनालिसा
लोगों का कहना है कि माता-पिता और परिवार के विरोध के बावजूद मोनालिसा का फरमान से निकाह संस्कारहीनता का परिणाम है. खरगोनवासी मोनालिसा पर लव जिहाद का आरोप लगाने वाले माता-पिता और फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा के बयान से भी पूरी तरह सहमत दिख रहे हैं. उन्होंने कहा, ”मोनालिसा साजिश और षड्यंत्र की शिकार हुई है.” मोनालिसा के मां-बाप के विरोध में दिए गए बयान पर स्थानीय स्तर पर काफी नाराजगी है. वायरल हुई लड़की द्वारा अपने प्रेम को कृष्ण जी से तुलना करने पर भी जनता ने कड़ी टिप्पणी की.
जानें उषा ठाकुर ने क्या कहा था
इंदौर: मोनालिसा की शादी पर उषा ठाकुर का बयान
‘संस्कारों की कमी से ये सब घटनाएं होती हैं’
.
.#monalisa #indore pic.twitter.com/qWjjma86rN