मुनगा दाल, फली नहीं पत्तियों से तैयार करें ताकत का देसी फार्मूला, संतरे से ज्यादा विटामिन

मुनगा दाल, फली नहीं पत्तियों से तैयार करें ताकत का देसी फार्मूला, संतरे से ज्यादा विटामिन


Last Updated:

Munga Dal Recipe: आपने कई तरह की दाल खाई होगी, लेकिन क्या कभी मुनगा दाल ट्राई की है. अगर नहीं, तो आज हम आपको इसकी हेल्दी और स्वादिष्ट रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसे आप कम समय में आसानी से घर पर बना सकते हैं. यह दाल न सिर्फ खाने में लाजवाब होती है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद मानी जाती है.

Munga Dal Recipe: विंध्य क्षेत्र में इन दिनों मुनगा की खूब चर्चा है. इसे सहजन या मोरिंगा के नाम से भी जाना जाता है. आमतौर पर लोग इसकी फलियों का सेवन करते हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इसकी पत्तियां भी औषधीय गुणों से भरपूर होती हैं. जब मुनगा की पत्तियों को दाल के साथ पकाया जाता है, तो यह न केवल खाने का स्वाद बढ़ाती हैं, बल्कि इसे पोषण का पावरहाउस भी बना देती हैं.

मुनगा दाल के लिए सामग्री
सीधी की रसोइया प्रियंका सिंह ने लोकल 18 को बताया, मुनगा दाल बनाना बेहद आसान है. इसके लिए ज्यादा समय भी नहीं लगता. इसे तैयार करने के लिए आधा कप मूंग दाल, ताजी और बारीक कटी मुनगा की पत्तियां, तड़के के लिए कटा प्याज, टमाटर, दो कद्दूकस की हुई लहसुन की कलियां, आधा चम्मच जीरा, थोड़ा हल्दी पाउडर, नमक, एक चम्मच देसी घी या तेल और करीब दो कप पानी की जरूरत होती है.

दाल बनाने की प्रक्रिया
बनाने की प्रक्रिया भी काफी सरल है. सबसे पहले मूंग दाल को 2-3 बार साफ पानी से धोकर प्रेशर कुकर में डालें और उसमें हल्दी व पानी मिलाकर 2-3 सीटी आने तक पकाएं, ताकि दाल अच्छी तरह गल जाए. इसके बाद एक कड़ाही में घी गरम करें और उसमें जीरा डालें. जब जीरा चटकने लगे, तो उसमें लहसुन और प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें। इससे दाल में एक अलग ही खुशबू आती है.

बस इसके बाद दाल तैयार
इसके बाद मुनगा की ताजी पत्तियां डालें और उन्हें केवल एक मिनट तक हल्का सा भूनें, ताकि उनका रंग और पोषक तत्व सुरक्षित रहें. अब इसमें उबली हुई दाल डालें, नमक मिलाएं और 3-4 मिनट तक धीमी आंच पर उबाल लें, जिससे सभी मसालों का स्वाद दाल में अच्छी तरह मिल जाए. अंत में इसमें थोड़ा नींबू रस और हरा धनिया डालकर गरमा-गरम दाल को चावल या रोटी के साथ परोसा जा सकता है.

संतरे से कई गुना अधिक विटामिन!
आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी डॉ. विपिन सिंह के लोकल 18 को बताया कि मुनगा की पत्तियां सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती हैं. इनमें संतरे से कई गुना अधिक विटामिन-सी और गाजर से ज्यादा विटामिन-ए पाया जाता है. इसके अलावा यह आयरन, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा स्रोत है, जो शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने, हड्डियों को मजबूत करने और पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें



Source link