Bittu Tabahi Story: जिले के ब्यावरा में रहने वाले एक जूनूनी युवक की अनोखी कहानी ने देशभर का ध्यान खींचा है. 20 वर्षीय युवक बिट्टू तबाही, जिसने अकेले दम पर अजनार नदी की सफाई का बीड़ा उठाया और आलोचनाओं के बावजूद अपनी जिद से कीर्तिमान रच दिया. उसकी मेहनत को तब बड़ा मंच मिला, जब महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने उसे अपना ‘Monday Motivation’ बताया. उनके एक सोशल मीडिया पोस्ट ने न केवल बिट्टू की पहचान बढ़ाई, बल्कि समाज के नजरिए को भी बदल दिया. अब बिट्टू बेहद खुश है और News18 से चर्चा में उसने इसे जीवन का एक भावुक पल बताया है. उसने आनंद महिंद्रा को धन्यवाद कहा है. उसने कहा कि नदी में गंदगी देखकर उसे बहुत दुख होता था, साफ नदी के लिए उसने कई दिनों तक अथक मेहनत की है.
दरअसल, बिट्टू का कहना है कि मुझे रात को नींद नहीं आती थी कि मुझे सुबह फिर से सफाई करने जाना है. घर से जल्दी निकलकर मैं सफाई में लगा रहता था. इस दौरान मुझे लोगों की आलोचना भी सुनने को मिली कि मैं यह सब केवल सोशल मीडिया में लाइक्स और कमेंट्स के लिए करता हूं. यह कहानी सिर्फ एक युवक की मेहनत की नहीं, बल्कि उस सोच की है जो बदलाव की शुरुआत करती है. जिस काम को लोग शुरुआत में दिखावा समझ रहे थे, वही आज प्रेरणा बन गया है. बिट्टू तबाही की लगातार मेहनत और समर्पण ने यह साबित कर दिया कि बदलाव के लिए बड़े संसाधनों की नहीं, बल्कि मजबूत इरादों की जरूरत होती है. यही कारण है कि आज उसका नाम पर्यावरण संरक्षण के उदाहरण के रूप में लिया जा रहा है.
कौन है बिट्टू तबाही?
बिट्टू तबाही का असली नाम बिट्टू सिंह रघुवंशी है. वह मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा का निवासी है. महज 20 साल की उम्र में उसने ऐसा काम किया है, जो अक्सर बड़े अभियान भी नहीं कर पाते. वह बिना किसी सरकारी मदद के लगातार नदी की सफाई में जुटा हुआ है.
अजनार नदी की हालत और सफाई अभियान
ब्यावरा क्षेत्र से बहने वाली अजनार नदी लंबे समय से प्रदूषण का शिकार थी. नदी में प्लास्टिक, थर्माकोल, कपड़े और घरेलू कचरा जमा हो चुका था. इससे पानी की गुणवत्ता पर गंभीर असर पड़ा था. बिट्टू ने इस स्थिति को बदलने का निर्णय लिया और बिना किसी मशीन के हाथों से सफाई शुरू कर दी.
आलोचना से सराहना तक का सफर
शुरुआत में लोगों ने बिट्टू का मजाक उड़ाया. कुछ ने उस पर सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए काम करने का आरोप भी लगाया. लेकिन उसने बिना रुके काम जारी रखा. समय के साथ उसकी मेहनत नजर आने लगी और अब वही लोग उसकी तारीफ कर रहे हैं.
आनंद महिंद्रा का वायरल पोस्ट
Anand Mahindra ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर बिट्टू का वीडियो शेयर किया. उन्होंने लिखा, “Bittu Tabahi is my Monday Motivation.” यह पोस्ट तेजी से वायरल हुआ. लाखों लोगों ने इसे देखा और बिट्टू के प्रयासों की सराहना की.
This young man from Biaora, M.P, was criticised for claiming to have cleaned parts of a river just in order to gain social media views.
Well, we usually complain that social media rewards the trivial rather than the meaningful