रिंकू ने MI के ड्रेसिग रूम से उड़ाया बैट, तिलक वर्मा ने टोका तो कलटी हो लिए!

रिंकू ने MI के ड्रेसिग रूम से उड़ाया बैट, तिलक वर्मा ने टोका तो कलटी हो लिए!


होमखेलक्रिकेट

रिंकू ने MI के ड्रेसिग रूम से उड़ाया बैट, तिलक वर्मा ने टोका तो कलटी हो लिए!

Last Updated:

Rinku Singh take bat from Mumbai Indians dressing room: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए खेल रहे हैं. रिंकू सिंह केकेआर के उप कप्तान भी हैं. केकेआर का पहला मैच लीग में मुंबई इंडियंस से था, जिसमें टीम को करारी हार मिली. हालांकि, रिंकू सिंह एक बैट लेकर सुर्खियों में हैं.

Zoom

मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम से रिंकू सिंह ने लिया बैट

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमिर लीग 2026 में रिंकू सिंह को कोलकाता नाइटराइडर्स का उपकप्तान बनाया गया है. केकेआर का पहला मैच पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस से हुआ. वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई की टीम ने केकेआर को 6 विकेट से हराया. मुंबई के साथ मैच खत्म होने के बाद केकेआर के उपकप्तान रिंकू सिंह उनके ड्रेसिंग रूम में गए और खिलाड़ियों से मुलाकात की, इस दौरान रिंकू वहां से एक बैट लेकर चले गए, जिसका वीडियो मुंबई इंडियंस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है.

इस वीडियो में रिंकू के साथ सूर्यकुमार यादव और अंगकृष रघुवंशी भी दिख रहे हैं. सूर्या ने अंगकृष को गेंद दी और बैट का शॉट चेक करने को कहा. इस बातचीत के बाद रिंकू ने एक बैट लिया और वहां से जाने लगे तभी तिलक वर्मा ने उन्हें टोक दिया. इसके बाद रिंकू सिंह कहते हैं कि ये मेरा बैट नहीं फिन एलन का बैट है. इतना कहकर वह पलट कर देखे तक नहीं और तेजी से निकल गए.

View this post on Instagram





Source link