रीवा में 50 साल की महिला की बेरहमी से हत्या, धड़ से 50 मीटर दूर मिला सिर

रीवा में 50 साल की महिला की बेरहमी से हत्या, धड़ से 50 मीटर दूर मिला सिर


Last Updated:

Rewa News: महिला की बेरहमी से हत्या की गई. उसका सिर धड़ से अलग कर दिया गया. सिर घटनास्थल से 50 मीटर दूर गेहूं के खेत में मिला. पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है.

Zoom

पुलिस मामले की जांच कर रही है.

रिपोर्ट- शिवेंद्र सिंह बघेल, रीवा. मध्य प्रदेश के रीवा जिले के बिछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत लोही गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 50 वर्षीय महिला की सिर कटी लाश बरामद हुई. नृशंस हत्या की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. मामले की गंभीरता को देखते हुए हर एंगल से जांच की जा रही है. पुलिस द्वारा परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस जल्द हत्यारे को पकड़ने का दावा कर रही है.

मृतका की पहचान लीला बटी पटेल के रूप में हुई है. लीला बटी की बेरहमी से हत्या कर दी. इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि महिला का शव बिना सिर के मिला. मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में लगातार सर्चिंग की. जिसके बाद घटनास्थल से करीब 50 मीटर की दूरी पर गेहूं के खेत में महिला का सिर मिल गया.

जल्द होगा खुलासा: एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान
इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि बिछिया थाना क्षेत्र के लोही गांव में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है. महिला का सिर कटा शव मिला. पुलिस टीम द्वारा सिर की तलाश की गई और घटनास्थल से लगभग 50 मीटर की दूरी पर गेहूं के खेत में सिर मिल गया. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा.

रंजिशन हत्या या तंत्र-मंत्र?
फिलहाल इस रहस्यमयी घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है. महिला की हत्या रंजिशन की गई या इसके पीछे कुछ तंत्र-मंत्र का चक्कर है, पुलिस मामले की जांच कर रही है. वहीं मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वे लोग कातिल को जल्द पकड़ने की मांग कर रहे हैं.

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.



Source link