7 अप्रैल से गेहूं की खरीदी, 77337 ने कराया पंजीयन – Sagar News

7 अप्रैल से गेहूं की खरीदी, 77337 ने कराया पंजीयन – Sagar News



सागर | जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए स्थापित किए गए 176 केंद्रों पर 7 अप्रैल से उपार्जन का काम शुरू हो जाएगा। जिला खाद्य नियंत्रक अधिकारी ज्योति बघेल ने बताया कि गेहूं उपार्जन के लिए जिले के 77 हजार 337 किसानों ने पंजीयन कराया है। इस बार 3 लाख 55 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह लक्ष्य पिछले वर्ष की अपेक्षा 11 हजार टन अधिक है। किसानों से राज्य सरकार इस बार 2625 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से गेहूं खरीदेगी।



Source link