CM के दौरे में ड्यूटी से गायब टीआई सस्पेंड: इंदौर में एसीपी स्तर के अफसरों की मूल्यांकन सूची जारी; खजराना को मिला पहला स्थान – Indore News

CM के दौरे में ड्यूटी से गायब टीआई सस्पेंड:  इंदौर में एसीपी स्तर के अफसरों की मूल्यांकन सूची जारी; खजराना को मिला पहला स्थान – Indore News




इंदौर में रविवार को सीएम डॉ. मोहन यादव कई कार्यक्रमों में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान ट्रैफिक का एक टीआई ड्यूटी से नदारद रहा। इस मामले में ट्रैफिक अधिकारियों ने सोमवार को जांच के बाद उसे सस्पेंड कर दिया। यह मामला सीएम के कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक ड्यूटी से जुड़ा है। ट्रैफिक के वरिष्ठ अधिकारियों ने टीआई राहुल राजपूत को निलंबित किया है। बताया जा रहा है कि रविवार को उनकी ड्यूटी लगी थी, लेकिन वे गैरहाजिर रहे। राहुल राजपूत पहले द्वारकापुरी टीआई रह चुके हैं। वहां से उन्हें लाइन अटैच किया गया था। लंबे समय तक लाइन में रहने के बाद उन्हें दोबारा ट्रैफिक की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। एसीपी स्तर के अधिकारियों का हुआ मूल्यांकन सीपी संतोष सिंह ने एसीपी और थाना प्रभारियों के लिए रेटिंग सिस्टम लागू किया है, जिसके तहत बेहतर कार्रवाई पर हर माह ग्रेड दिया जाता है। सोमवार को पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी सूची में खजराना एसीपी कुंदन मंडलोई को पहला स्थान, विजय नगर को दूसरा और गांधी नगर को तीसरा स्थान मिला। पिछले माह पहले स्थान पर रही रूबिना मिजवानी इस बार सीधे नौवें स्थान पर पहुंच गईं। वहीं, जोन-4 के सराफा को सबसे अंतिम स्थान मिला। थाना प्रभारियों की रेटिंग में भी इसी जोन के पंढरीनाथ थाने को सबसे आखिरी स्थान मिला है।



Source link