CSK के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने के बाद क्या बोले वैभव सूर्यवंशी?

CSK के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने के बाद क्या बोले वैभव सूर्यवंशी?


होमखेलक्रिकेट

CSK के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने के बाद क्या बोले वैभव सूर्यवंशी?

Last Updated:

Vaibhav Suryavanshi Statement:इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के अपने पहले ही मैच में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने धूम मचा दी. वैभव ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 15 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की. मैच के खत्म होने के बाद वैभव ने कहा कि उन्होंने पावर प्ले के लिए जो प्लान बनाया था उसी के तहत बल्लेबाजी की.

Zoom

वैभव सूर्यवंशी ने सीएसके के खिलाफ खेली 52 रनों की पारी

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के अपने पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हरा दिया. राजस्थान रॉयल्स की इस जीत में वैभव सूर्यवंशी सबसे बड़े हीरो रहे. वैभव सूर्यवंशी ने 305 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 17 गेंद में 52 रनों की पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने 5 छक्के और 4 चौके भी लगाए. तूफानी बैटिंग से सीएसके के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने के बाद वैभव सूर्यवंशी काफी खुश थे.

मैच के बाद वैभव सूर्यवंशी ने कहा, “आज मेरा प्लान था कि पावरप्ले को बड़ा बनाया जाए. विकेट थोड़ी स्टिकी थी लेकिन बाद में बल्ले पर गेंद अच्छे से आई. मैं डिफेंस करता हूं लेकिन आज का प्लान ही ऐसा था कि हमें पावरप्ले को बड़ा बनाना है.”

वैभव सूर्यवंशी ने बताया अपना गेम प्लान

वैभव सूर्यवंशी से जब टीम के सपोर्टिंग स्टाफ कुमार संगाकारा और विक्रम राठौर के बारे में पूछा गया कि वह उन्हें किस तरह की सलाह देते हैं. इसके जवाब में उन्होंने कहा, “संगाकारा सर या किसी ने भी ज्यादा कुछ नहीं बोला. सबने यही बोला कि हम तुम्हें बैक कर रहे हैं. तुम्हें जो आता है, वह करो.

उन्होंने कहा, “हम इस मैदान पर थोड़ा जल्दी आए थे तो प्रैक्टिस का अच्छा समय मिला. मुझे साफ कहा गया था कि परिस्थितियों को पढ़ते हुए अपना गेम खेला. यशस्वी कभी मुझे नहीं कहते कि मत मार. वह कहते हैं कि अगर बैट पर गेंद आ रही है तो अपना गेम खेलते रह.”

127 रन पर सिमट गई थी सीएसके की टीम 

राजस्थान के खिलाफ मुकाबले में सीएसके की बल्लेबाजी बहुत ही निराशाजनक रही. टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके की टीम 127 रन के स्कोर पर सिमट गई. सीएसके की तरफ से जेमी ओवरटन ने 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा 43 रन का स्कोर खड़ा किया. सीएसके के इस स्कोर के जवाब में राजस्थान ने 12.1 ओवर में ही 128 रन बनाकर मैच को अपने नाम किया.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें



Source link