KKR के लिए बिना खेले ही विराट, रोहित और धोनी की लिस्ट में शामिल हुए मनीष पांडे

KKR के लिए बिना खेले ही विराट, रोहित और धोनी की लिस्ट में शामिल हुए मनीष पांडे


होमखेलक्रिकेट

KKR के लिए बिना खेले ही विराट, रोहित और धोनी की लिस्ट में शामिल हुए मनीष पांडे

Last Updated:

Manish Pandey only fourth Indian to play 19 consecutive IPL: भारतीय क्रिकेटर मनीष पांडे सिर्फ चौथे ऐसे खिलाड़ी हैं जो लगातार 19वें आईपीएल सीजन में खेल रहे हैं. इस लिस्ट में विराट कोहली, रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी का नाम शामिल है. मनीष पांडे ने आईपीएल में अपनी शुरुआत मुंबई इंडियंस के साथ की थी.

Zoom

मनीष पांडे खेल रहे हैं लगातार 19वां आईपीएल सीजन

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है. आईपीएल का ये 19वां सीजन है. साल 2008 में शुरू हुए इस लीग में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी हुए, लेकिन उनमें से अधिकतर जो पहले सीजन में खेले थे अब नहीं हैं. हालांकि, महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज पहले सीजन से ही लीग में खेल रहे हैं, लेकिन एक और भारतीय खिलाड़ी भी है जो साल 2008 से लेकर 2026 तक के सभी सीजन में खेले हैं.

इस खिलाड़ी नाम है मनीष पांडे. मनीष पांडे सिर्फ चौथे ऐसे भारतीय खिलाड़ी हैं जो आईपीएल में लगातार 19वें सीजन में खेल रहे हैं. मनीष पांडे आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम में हैं. केकेआर का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस के साथ हुआ, जिसमें उसे करारी हार मिली. इस मैच में मनीष पांडे को इंपैक्ट सब के रूप में रखा गया था, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिल पाया.

IPL में शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं मनीष पांडे

लगातार 19वें आईपीएल सीजन में खेलने की उपलब्धि के साथ ही मनीष पांडे इस लीग में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज भी हैं. मनीष पांडे ने ये कारनामा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए आईपीएल 2009 में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ किया था. आरसीबी की तरफ से उस मैच में मनीष पांडे ने नाबाद 114 रनों की पारी खेली थी. अपनी इस शतकीय पारी में उन्होंने 73 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौके और 4 छक्के भी लगाए थे.

कैसा है मनीष पांडे का आईपीएल करियर

मनीष पांडे के आईपीएल करियर की बात करें तो वह इस लीग में अब तक कुल 7 टीमों के लिए खेले हैं. उनकी शुरुआत साल 2008 में मुंबई इंडियंस से हुई थी. आईपीएल में मनीष पांडे अब तक कुल 174 मैचों में मैदान पर उतरे हैं, जिसमें उन्होंने 121.51 के स्ट्राइक रेट से 3942 रन बनाए हैं, जिसमें 22 अर्धशतक और 1 शतक शामिल है.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें



Source link