VIDEO: सूर्यकुमार को इम्पैक्ट प्लेयर बनाने पर हेड कोच ने दिया विवादित बयान

VIDEO: सूर्यकुमार को इम्पैक्ट प्लेयर बनाने पर हेड कोच ने दिया विवादित बयान


X

VIDEO: सूर्यकुमार को इम्पैक्ट प्लेयर बनाने पर हेड कोच ने दिया विवादित बयान

 

arw img

नई दिल्ली. मुंबई इंडियंस आखिरकार 13 साल बाद आईपीएल सीजन का शुरुआती मुकाबला जीतने में सफल रही. रविवार को वानखेड़े के मैदान पर मुंबई ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 6 विकेट से हराया. साल 2013 से चले आ रहे इस हार के सिलसिले को तोड़ने के बाद टीम के हेड कोच महेला जयवर्धने काफी खुश नजर आए. उन्होंने कहा कि पिछले 13 सीजन में हम हर बार जीत के करीब पहुंचकर हार जा रहे थे. जयवर्धने ने टूर्नामेंट के पहले मैच में मिली जीत को आंकड़ों के साथ-साथ मानसिक तौर पर भी एक बड़ी कामयाबी बताया. उल्लेखनीय है कि आईपीएल में मुंबई ने साल 2012 के बाद सीजन के पहले मुकाबले में जीत दर्ज की है. पिछले 13 साल से पांच बार की चैंपियन टीम टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में हारती चली आ रही थी. जयवर्धने ने जियोस्टार से बात करते हुए कहा, 2012 के बाद नए आईपीएल सीजन का पहला मैच न जीत पाना एक ऐसी बात थी जिसके बारे में हम हमेशा ड्रेसिंग रूम में बात करते थे. हम पिछले 13 सीजन में हर शुरुआती मैच में जीत के करीब पहुंचते थे, लेकिन हम कभी भी जीत हासिल नहीं कर पाए थे. मुझे लगता है कि केकेआर के खिलाफ मिली यह जीत काफी शानदार है.



Source link