अगरकर से कहा वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड दौरे के लिए तैयार करें -वॉन का सुझाव

अगरकर से कहा वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड दौरे के लिए तैयार करें -वॉन का सुझाव


होमखेलक्रिकेट

अगरकर से कहा वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड दौरे के लिए तैयार करें -वॉन का सुझाव

Last Updated:

पूर्व इंग्लैंड कप्तान माइकल वॉन ने वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम में डेब्यू करने का मौका देने की वकालत की है. उन्होंने कहा, “वो भारतीय टीम में कब डेब्यू करेगा? मैं देख रहा हूं और शायद हम थोड़ा आगे की सोच रहे हैं. ये सिर्फ आईपीएल की पहली पारी है, लेकिन कुछ महीनों बाद इंग्लैंड का व्हाइट बॉल दौरा है. अगर मैं भारतीय क्रिकेट में होता, तो मैं उसे उस दौरे पर ले जाता.

Zoom

आगरकर से कहा वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड दौरे के लिए तैयार करें -वॉन का सुझाव

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट की युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने एक और धुंआधार पारी खेल डाली. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स से ओपनर ने तबाही मचाई. 15 साल के सूर्यवंशी ने 17 गेंद में 52 रन की धमाकेदार पारी खेली. इसके बाद पूर्व इंग्लैंड कप्तान माइकल वॉन ने कहा कि सूर्यवंशी ने अपने ओपनिंग पार्टनर यशस्वी जायसवाल से भी ज्यादा सुर्खियां बटोरीं. वॉन चाहते हैं कि वैभव सूर्यवंशी को सीनियर भारतीय पुरुष टीम में जल्दी शामिल किया जाए.

पिछले 12 महीने सूर्यवंशी के लिए शानदार रहे हैं, जिसमें उन्होंने खूब रन बनाए हैं. सिर्फ आईपीएल ही नहीं, सूर्यवंशी ने अंडर-19 क्रिकेट में भी अपना नाम बनाया है. उन्होंने इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका में शतक जड़े हैं. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में 80 गेंद में 175 रन बनाकर 15 छक्के और 15 चौके लगाए और भारत को अकेले दम पर अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताया.

वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंदों में ठोकी फिफ्टी.

सूर्यवंशी ने पिछले साल गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल में 35 गेंद में शतक लगाकर बड़े मंच पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी. सभी को लगा था कि दूसरे सीजन में टीमें उन्हें पकड़ लेंगी. लेकिन आईपीएल 2026 के पहले ही मैच में सूर्यवंशी ने अपने बेहतरीन खेल से सबको चौंका दिया. वॉन का मानना है कि अगर सूर्यवंशी इंग्लैंड के आगामी व्हाइट बॉल दौरे के लिए प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बना पाते, तो भी उन्हें तीन टी20 मैचों की टीम में शामिल किया जाना चाहिए. इससे उन्हें सीनियर खिलाड़ियों के साथ रहने और माहौल समझने का अनुभव मिलेगा.

वॉन ने क्रिकबज पर कहा, “वो भारतीय टीम में कब डेब्यू करेगा? मैं देख रहा हूं और शायद हम थोड़ा आगे की सोच रहे हैं. ये सिर्फ आईपीएल की पहली पारी है, लेकिन कुछ महीनों बाद इंग्लैंड का व्हाइट बॉल दौरा है. अगर मैं भारतीय क्रिकेट में होता, तो मैं उसे उस दौरे पर ले जाता. जरूरी नहीं कि वो अभी टीम में खेल रहे खिलाड़ियों की जगह ले, लेकिन उसे भारतीय टीम के माहौल में लाना जरूरी है. उसे टीम के साथ लाओ, अगर एक-दो मैच खेलने का मौका मिले तो शानदार, लेकिन उसे दौरे पर ले जाओ. क्या 15 साल की उम्र में उसे दौरे पर ले जाया जा सकता है?”

उन्होंने आगे कहा, “मैं उसे भारतीय टीम के साथ थोड़ा अनुभव दिलाता. जरूरी नहीं कि वो सीधे टीम में शामिल हो, लेकिन उसका टीम के साथ रहना अच्छा रहेगा. वो खेलने के लिए काफी अच्छा है, इसमें मुझे कोई शक नहीं है.”

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें



Source link