अनूपपुर में अवैध रेत परिवहन करते मेटाडोर जब्त: सुथना नाला से बिना टीपी रेत ले जाते पुलिस ने पकड़ा; ड्राइवर पर केस – Anuppur News

अनूपपुर में अवैध रेत परिवहन करते मेटाडोर जब्त:  सुथना नाला से बिना टीपी रेत ले जाते पुलिस ने पकड़ा; ड्राइवर पर केस – Anuppur News




अनूपपुर जिले के देवहरा पुलिस चौकी क्षेत्र में मंगलवार शाम अवैध उत्खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक मेटाडोर को जब्त किया है। ग्राम बोडडिहा में घेराबंदी कर पकड़े गए इस वाहन में लगभग 3 घन मीटर अवैध रेत लोड थी, जिसे बिना किसी वैध दस्तावेज के ले जाया जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर बोडडिहा में पुलिस की घेराबंदी चौकी प्रभारी रंगनाथ मिश्रा को सूचना मिली थी कि एक मेटाडोर बोडडिहा गांव से धिरोल की ओर अवैध रेत लेकर निकलने वाला है। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ग्राम बोडडिहा में गुड्डा गुप्ता की दुकान के सामने मेटाडोर (सीजी15एसी5688) को रोककर तलाशी ली। वाहन में लदी रेत के संबंध में चालक कोई भी वैध कागजात पेश नहीं कर सका। सुथना नाला से किया अवैध उत्खनन पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में चालक संतोष कोल (35) ने स्वीकार किया कि उसने सुथना नाला से अवैध रूप से रेत का उत्खनन किया था। वह इस खेप को बोडडिहा से धिरोल की ओर खपाने के लिए ले जा रहा था। पुलिस ने 6 हजार रुपए की रेत और करीब 10 लाख रुपए का मेटाडोर वाहन अपने कब्जे में ले लिया है। चालक पर खनिज अधिनियम के तहत केस पुलिस ने आरोपी चालक संतोष कोल पर BNS की धाराओं सहित मप्र खान एवं खनिज अधिनियम की धारा 4/21 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। इसके अलावा, वाहन के दस्तावेज पूर्ण न होने पर एमबी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत भी कार्रवाई की गई है। मामले की जांच जारी है।



Source link