इंदौर ट्रैफिक विभाग विवादों में: टीआई-एसआई पर उगाही और प्रताड़ना के आरोप, पुलिस कमिश्नर ने बिठाई जांच – Indore News

इंदौर ट्रैफिक विभाग विवादों में:  टीआई-एसआई पर उगाही और प्रताड़ना के आरोप, पुलिस कमिश्नर ने बिठाई जांच – Indore News




इंदौर के पूर्वी ट्रैफिक इलाके में भ्रष्टाचार और स्टाफ प्रताड़ना को लेकर एक गंभीर गुप्त शिकायत सामने आई है। शिकायत पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह तक पहुंची है, जिसमें ट्रैफिक के एक टीआई, एक एसआई और एक एचसीएम पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि ड्यूटी लगाने और हटाने के नाम पर स्टाफ से अवैध वसूली की जा रही है। कई मामलों में ऑनलाइन पेमेंट तक लेने के आरोप हैं, जिनके स्क्रीनशॉट भी शिकायत के साथ दिए गए हैं। पुलिस कमिश्नर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। फिलहाल यह जांच गोपनीय तरीके से की जा रही है और वरिष्ठ अधिकारी खुलकर कुछ भी कहने से बच रहे हैं। महिला पुलिसकर्मियों के सुसाइड अटेम्प्ट का जिक्र शिकायत में यह भी दावा किया गया है कि आरोपियों की प्रताड़ना से परेशान होकर ट्रैफिक की तीन महिला पुलिसकर्मियों ने आत्महत्या का प्रयास किया। हालांकि, इस मामले की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। अरबिंदो अस्पताल चौकी पर भी हुई थी कार्रवाई हाल ही में अरबिंदो अस्पताल क्षेत्र की पुलिस चौकी पर अवैध लेनदेन की शिकायत राजेश सिंह तक पहुंची थी। इसके बाद चौकी हटवा दी गई और पुलिसकर्मियों को सड़क पर ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए थे। अफसरों ने साधी चुप्पी मामले में डीसीपी राजेश त्रिपाठी से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। वहीं एडीशनल डीसीपी नरेश बाबू अनोटिया ने इस मामले में डीसीपी से बात करने की बात कही। दूसरी ओर एडीशनल कमिश्नर राजेश सिंह ने ऐसी किसी शिकायत की जानकारी होने से इनकार किया है।



Source link