एमपीआरडीसी को मिला स्कॉच अवार्ड 2026: डिजिटल मॉनिटरिंग तथा परियोजना प्रबंधन में एमपी को मिला सम्मान – Bhopal News

एमपीआरडीसी को मिला स्कॉच अवार्ड 2026:  डिजिटल मॉनिटरिंग तथा परियोजना प्रबंधन में एमपी को मिला सम्मान – Bhopal News



स्कॉच अवार्ड के साथ सड़क विकास निगम के मुख्य अभियंता गोपाल सिंह।

मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम लिमिटेड (MPRDC) द्वारा संचालित लोक परियोजना प्रबंधन प्रणाली (LPPP) को इन्फ्रास्ट्रक्चर श्रेणी में SKOCH अवार्ड 2026 (गोल्ड कैटेगरी) से सम्मानित किया है। यह सम्मान डिजिटल मॉनिटरिंग तथा परियोजना प्रबंधन में अपनाई गई नवाचार एव

.

सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक भरत यादव ने कहा कि यह सम्मान केवल एक संस्था की सफलता नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश में बेहतर कनेक्टिविटी, सुरक्षित परिवहन और नागरिक-केंद्रित अधोसंरचना विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि प्रभावी परियोजना मॉनिटरिंग, पारदर्शिता और प्रदेश में उन्नत अधोसंरचना विकास के लिए तकनीक के अभिनव उपयोग को भी रेखांकित करती है। निगम की ओर से यह सम्मान मुख्य अभियंता गोपाल सिंह द्वारा प्राप्त किया गया।

लोक परियोजना प्रबंधन प्रणाली की विशेषताएं

  • लोक परियोजना प्रबंधन प्रणाली परियोजना प्रबंधन में पारदर्शिता और दक्षता सुनिश्चित करने का एक सशक्त डिजिटल माध्यम है।
  • निर्माण कार्यों के ऑनलाइन प्रबंधन एवं निगरानी की समेकित प्रणाली।
  • परियोजना के बजट में शामिल होने से लेकर पूर्णता तक- स्वीकृति, निविदा, निर्माण, बिलिंग एवं निगरानी – सभी प्रक्रियाएं एक ही डिजिटल मंच के माध्यम से संचालित होती हैं, जिससे विभागीय कार्यों में पारदर्शिता बढ़ती है।
  • राज्य के किसी भी हिस्से में संचालित सड़क अथवा पुल परियोजनाओं की प्रगति मुख्यालय के डिजिटल डैशबोर्ड पर रियल-टाइम में देखी जा सकती है।



Source link