शिवपुरी शहर के फतेहपुर में मंगलवार को कचरा फेंकने को लेकर हुए विवाद में देवरानी ने अपनी जेठानी पर हमला कर दिया। आरोप है कि देवरानी ने जेठानी की चोटी पकड़कर उसे जमीन पर पटका और फिर पति के साथ मिलकर लाठियों से पीटा। कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में देवरानी लीला नामदेव और उसके पति महेश नामदेव पर जेठानी सुनीता नामदेव को पीटने का आरोप है। सुनीता को पहले गालियां दी गईं, फिर चोटी पकड़कर जमीन पर पटका गया और लाठियों से बेरहमी से पिटाई की गई। बीच-बचाव करने आए बेटे को भी पीटा
बीच-बचाव करने आए सुनीता के बेटे विकास नामदेव को भी नहीं बख्शा गया और उसके साथ भी मारपीट की गई। घायल सुनीता को उसके पति हरिचरण नामदेव ने किसी तरह बचाकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़िता सुनीता के अनुसार, विवाद सुबह घर के बाहर पड़े कचरे को लेकर शुरू हुआ था। बताया गया है कि तीनों भाई एक ही प्लॉट में अलग-अलग मकानों में रहते हैं, जिसके कारण अक्सर छोटे-मोटे विवाद बड़े रूप ले लेते हैं। घटना के बाद कोतवाली पुलिस ने सुनीता नामदेव की शिकायत के आधार पर लीला नामदेव और महेश नामदेव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Source link