छतरपुर में हनुमानजी की 51 फीट ऊंची अष्टधातु की मूर्ति तैयार, अयोध्या से खास कनेक्शन

छतरपुर में हनुमानजी की 51 फीट ऊंची अष्टधातु की मूर्ति तैयार, अयोध्या से खास कनेक्शन


Last Updated:

Chhatarpur 51 Feet Hanuman Idol: मध्य प्रदेश के छतरपुर में सालों से बनाई जा रही हनुमानजी की 51 फीट की मूर्ति आखिरकार बनकर तैयार हो गई. शहर के जानराय टौरिया पहाड़ी में ये मूर्ति बनाई गई है. इस मूर्ति के बन जाने से शहर की धार्मिक क्षेत्र में अब एक अलग ही पहचान बन गई है. जानें इसकी खासियत…

Chhatarpur News. छतरपुर जिले के जानराय टौरिया पहाड़ी पर हनुमानजी की 51 फीट की विशाल मूर्ति का निर्माण हो गया है.‌ इस मूर्ति बनने के पीछे का संकल्प था कि जब अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण शुरू होगा, तब जानराय टौरिया पर भी हनुमानजी की विशाल मूर्ति बनाई जाएगी. इसलिए 51 फीट की अष्टधातु की मूर्ति का निर्माण कराया गया. निर्मोही अखाड़े के महंत श्रंगारी महाराज ने दावा किया कि छतरपुर जिले में ही नहीं, पूरे मध्य प्रदेश में अष्टधातु की इतनी बड़ी मूर्ति नहीं होगी.

निर्मोही अखाड़े जानराय टौरिया अजानभुज सरकार के महंत भगवान दास जी महाराज (श्री श्रंगारी महाराज) बताते हैं कि छतरपुर के जानराय टौरिया में हनुमानजी महाराज की 51 फीट की अष्टधातु मूर्ति तैयार है. मूर्ति निर्माण में सोना, चांदी और तांबा जैसी 8 धातुओं की आहुति दी गई है. हालांकि, सबसे ज्यादा मात्रा पीतल की रही है. अष्टधातु की ये मूर्ति 151 क्विटल पीतल से बनाई जा रही है. अष्टधातु से बनने वाली 51 फीट की मूर्ति पूरे एमपी की सबसे विशाल मूर्ति हो सकती है. मूर्ति निर्माण से छतरपुर को धार्मिक क्षेत्र में एक अलग ही पहचान मिलेगी.

अयोध्या श्रीराम मंदिर से कनेक्शन 
महंत श्रंगारी महाराज बताते हैं कि हमने संकल्प लिया था कि जब अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण शुरू होगा तब हम भी जानराय टौरिया पर अजानभुज सरकार मंदिर परिसर में हनुमानजी की अष्टधातु की 51 फीट की मूर्ति बनाएंगे.

5 साल से चल रहा निर्माण कार्य 
महंत श्रंगारी महाराज बताते हैं कि हनुमानजी की मूर्ति बनाने का काम लगभग 5 साल से चल रहा है. बीच में कोरोना लॉकडाउन लग गया, जिसके कारण निर्माण कार्य रुक गया था.

हिंदू-मुस्लिम कारीगर बना रहे मूर्ति 
महंत बताते हैं कि हनुमानजी की मूर्ति बनाने के लिए राजस्थान के जयपुर से कारीगर बुलाए गए थे. इस मूर्ति को बनाने में हिंदू-मुस्लिम दोनों भाई ने अपना योगदान दिया है. इन्हीं कारीगरों ने मऊ सहानिया में महाराज छत्रसाल की मूर्ति भी बनाई थी.

शहर को मिलेगी नई पहचान 
महंत बताते हैं कि वैसे तो छतरपुर में हनुमानजी के बहुत से चमत्कारिक मंदिर हैं. लेकिन, हनुमानजी की इस मूर्ति निर्माण से धार्मिक क्षेत्र में छतरपुर की एक और पहचान बन जाएगी. शहर में जो भी बाहरी आएगा, वह एक बार हनुमानजी की विशाल मूर्ति के दर्शन जरूर करेगा.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें



Source link