दतिया जिले में लंबित प्रकरणों को लेकर प्रशासन अब सख्त मोड में नजर आ रहा है। मंगलवार को हुई समय-सीमा बैठक में कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने साफ कहा कि आमजन से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी और सभी प्रकरण तय समय में ही निपटाए जाएं। बैठक में जल समस्या, नामांतरण-बंटवारा और नरवाई प्रबंधन जैसे मुद्दों पर विशेष फोकस रहा। कलेक्टर ने अधिकारियों को चेताया कि इन मामलों में देरी सीधे लोगों को प्रभावित करती है।इसलिए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। लोक सेवा गारंटी के तहत आने वाले प्रकरणों को प्राथमिकता में रखते हुए समय-सीमा के भीतर निराकरण के निर्देश दिए गए। सीएम हेल्पलाइन के मामलों पर भी कलेक्टर ने कड़ा रुख अपनाते हुए संतोषजनक निराकरण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिकायतों का समाधान ऐसा हो, जिससे आवेदक को वास्तविक राहत मिले, सिर्फ औपचारिकता न हो। बैठक में जल गंगा संवर्धन अभियान, फार्मर रजिस्ट्री, जनगणना, अटल बीमा योजना और पट्टा सर्वे जैसे विषयों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को सभी योजनाओं में प्रगति तेज करने के निर्देश दिए गए।
Source link