देवास में करोड़ों की धोखाधड़ी के मुख्य आरोपी आनंद देवकर ने मंगलवार शाम सिविल लाइन थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। आनंद देवकर और उसकी पत्नी रुपाली देवकर पर आरोप है कि उन्होंने बैंक नीलामी की प्रॉपर्टी सस्ते दामों पर दिलाने का झांसा देकर 15 करोड़ रुपए से अधिक की ठगी की। मामले में पुलिस पहले ही आरोपी की पत्नी रुपाली देवकर को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि आनंद देवकर पिछले छह महीने से फरार चल रहा था। फर्जी डिमांड ड्राफ्ट देकर लोगों को बनाया शिकार सिविल लाइन थाना प्रभारी हितेश पाटिल के अनुसार, आरोपियों ने फर्जी डिमांड ड्राफ्ट (डीडी) के जरिए लोगों को भरोसे में लेकर उनसे बड़ी रकम ठगी। आत्मसमर्पण के बाद पुलिस ने आनंद देवकर को 3 अप्रैल तक रिमांड पर लिया है। इस दौरान उससे पूरे मामले और ठगी के नेटवर्क को लेकर पूछताछ की जा रही है।
Source link