बुरहानपुर में मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कल (1 अप्रैल) से 12 अप्रैल तक 33केवी उपकेंद्रों और 11केवी फीडरों का रखरखाव करेगी। इस दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। कंपनी ने 10 दिवसीय मेंटेनेंस का शेड्यूल जारी किया है। इसके तहत, 5 अप्रैल (रविवार) और 11 अप्रैल (शनिवार) को छोड़कर, शेष 10 दिन सुबह 6 बजे से 11 बजे तक अलग-अलग क्षेत्रों में मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। बिजली कंपनी के सहायक यंत्री (एचटी मेंटेनेंस) रोहित भारती ने बताया कि कार्य की आवश्यकता के अनुसार मेंटेनेंस का समय कम या ज्यादा भी किया जा सकता है।
Source link