भारतीय जनता पार्टी के पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत तलेन व बोड़ा मंडल के कार्यकर्ताओं के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ सोमवार शाम इकलेरा रोड स्थित गार्डन में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत पंजीकरण, वर्ग गीत, दीप प्रज्वलन और वंदे
.
द्वितीय सत्र में पूर्व जिला महामंत्री जगदीश पंवार ने बूथ प्रबंधन व ‘मन की बात’ विषय पर मार्गदर्शन दिया। तृतीय सत्र में कैलाश सोनी ने वैचारिक आधार पर चर्चा की। कार्यक्रम में विधायक मोहन शर्मा, नगर भाजपा अध्यक्ष कैलाश यादव सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। रात्रि विश्राम के बाद मंगलवार सुबह 9 बजे से प्रशिक्षण के अगले सत्र प्रारंभ होंगे, जिनका समापन दोपहर 2 बजे होगा।