विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मंगलवार तड़के 4 बजे भस्म आरती के दौरान मंदिर के कपाट खोले गए। भगवान महाकाल का सबसे पहले हरी ओम जल से अभिषेक किया गया, इसके बाद दूध, दही, घी, शक्कर, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से विधिवत पूजन संपन्न हुआ। नंदी हॉल में नंदी जी का स्नान, ध्यान और पूजन भी किया गया। भगवान महाकाल को रजत शेषनाग मुकुट, रजत मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला और सुगंधित पुष्पों की माला धारण कराई गई। इसके बाद फल और मिष्ठान का भोग अर्पित किया गया। भस्म आरती में महा निर्वाणी अखाड़ा की ओर से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। धार्मिक मान्यता के अनुसार, भस्म अर्पण के बाद भगवान महाकाल निराकार से साकार रूप में भक्तों को दर्शन देते हैं।
Source link