मैहर से लौटते ही मचा हड़कंप! श्रद्धालुओं से भरी ऑटो 10 फीट खाई में गिरी, 7 लोग घायल

मैहर से लौटते ही मचा हड़कंप! श्रद्धालुओं से भरी ऑटो 10 फीट खाई में गिरी, 7 लोग घायल


Last Updated:

Maihar Accident News: मैहर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की ऑटो खाई में गिरने से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें 7 लोग घायल हो गए. इस दुर्घटना में 4 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना देर रात ताला थाना क्षेत्र में हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत बाहर निकाला गया और इलाज के लिए भेजा गया. जानिए इस हादसे की पूरी कहानी और आखिर कैसे हुआ यह दर्दनाक एक्सीडेंट.

Zoom

श्रद्धालुओं से भरी ऑटो 10 फीट खाई में गिरी

Maihar Auto Accident News: मैहर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं के लिए सफर एकदम डरावना बन गया. ताला थाना इलाके में चलते-चलते एक ऑटो अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे करीब 10 फीट गहरी खाई में जा गिरी. हादसा इतना अचानक हुआ कि किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला.

7 लोग घायल, 4 की हालत गंभीर
ऑटो में ड्राइवर समेत कुल 7 लोग सवार थे. हादसे में 3 लोगों को मामूली चोटें आई हैं, लेकिन 4 लोग, जिनमें ड्राइवर भी शामिल है, गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना देर रात की बताई जा रही है, जिससे आसपास के लोग भी घबरा गए.

पुलिस और स्थानीय लोगों ने संभाली स्थिति
जैसे ही हादसे की खबर मिली, मुकुंदपुर चौकी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों ने भी मदद के लिए हाथ बढ़ाया और घायलों को खाई से बाहर निकाला. इसके बाद 108 एम्बुलेंस की मदद से सभी को रीवा के संजय गांधी अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है.

कैसे हुआ हादसा?
पुलिस के मुताबिक, सभी श्रद्धालु मैहर में दर्शन करने के बाद मुकुंदपुर होते हुए अपने गांव सेमरिया लौट रहे थे. तभी गोविंदगढ़ मार्ग के पास अचानक ऑटो का कंट्रोल बिगड़ गया और वह सड़क किनारे खाई में गिर गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई.

जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हादसा ड्राइवर की लापरवाही से हुआ या कोई और वजह रही.

About the Author

Shweta Singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें



Source link