मैहर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक ऑटो ( क्रमांक,MP17,ZR3137) ताला थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होकर करीब 10 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में ऑटो चालक समेत 7 लोग घायल हो गए। घटना सोमवार की देर रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। घायलों में से 3 को मामूली चोटें आई हैं, जबकि चालक सहित 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही मुकुंदपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को संजय गांधी अस्पताल, रीवा भेजा गया। वहां उनका उपचार जारी है। सेमरिया लौट रहे थे पुलिस के अनुसार, घायल श्रद्धालु मैहर में दर्शन करने के बाद मुकुंदपुर होते हुए अपने गांव सेमरिया लौट रहे थे। गोविंदगढ़ मार्ग के पास अचानक ऑटो अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसा इतना जोरदार था कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। ये हुए घायल गंभीर रूप से घायल हुए लोगों में रवि बुनकर पिता सरजू कोरी उम्र( 27), तसम कोल पिता सुखलाल कोल उम्र (27) ,आशीष बुनकर पिता सरजू कोरी (उम्र24), शिवचन्द साकेत पिता रामनाथ साकेत, (उम्र 45) शामिल हैं। ये सभी सेमरिया थाना गोविंदगढ़ क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे की अन्य तस्वीरें…
Source link