रतलाम के क्रिकेटर आशुतोष शर्मा मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग (MPL) के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें मालवा स्टैलियंस ने 15 लाख रुपए में खरीदा है। खुद आशुतोष ने रतलाम में फोन कर अपनी मां और बड़े भाई को इसकी जानकारी दी। 11 गेंदों में 50 रन बनाकर रिकॉर्ड बनाने वाले आशुतोष अब मध्यप्रदेश के सबसे महंगे खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं। परिजनों को जब यह जानकारी मिली तो वे बेहद खुश हो गए। उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। आशुतोष की मां हेमलता शर्मा ने बताया, “मुझे बड़े बेटे ने बताया, फिर आशु का भी फोन आया। बहुत खुशी हुई। बचपन से उसे क्रिकेट का शौक है। जब से उसने होश संभाला, तब से बल्ला ही संभाला है। क्रिकेट के अलावा उसे कुछ पसंद नहीं है। आज भी उसे खेलना ही सबसे अच्छा लगता है। बचपन से ही उसमें क्रिकेट के प्रति लगन रही है। वह 9 साल की उम्र से क्रिकेट खेल रहा है।” भाई अनिल शर्मा ने बताया, “बहुत खुशी हो रही है। शाम को आशु का फोन आया। उसने कहा—भैया, न्यूज देखी क्या? MPL में इंदौर में मेरी सबसे ऊंची बोली लगी है। तभी मुझे पता चला। बहुत अच्छा लग रहा है।” रतलाम में हुआ जन्म आशुतोष के पिता रामबाबू शर्मा मूलत मुरैना के पास कुमेरी के रहने वाले है। रतलाम में बीमा हॉस्पिटल में सर्विस के कारण वह रतलाम आकर बस गए। आशुतोष का जन्म रतलाम में हुआ है। 27 साल के आशुतोष शर्मा को घर में प्यार से सभी आशु बुलाते है। इसके अलावा भय्यु भी कहते है। मां हेमलता शर्मा बताती है कि आईपीएल टूर्नामेंट में जाने के पहले 16 मार्च को इंदौर में बेटे आशु के साथ दो से तीन साथ में रहे थे। 15 जनवरी को रतलाम से गया था। देहली कैपिटल टीम में शामिल आशुतोष अभी आईपीएल टूर्नामेंट में लखनऊ में है। देहली कैपिटल टीम का वह खिलाड़ी है। 1 अप्रैल को लखनऊ में देहली कैपिटल व लखनऊ की टीम का मैच है। उसमें आशुतोष खेलेगा। भाई अनिल शर्मा ने बताया कि आशुतोष तीसरी बार आईपीएल टूर्नामेंट खेल रहा है। 2 साल से वह देहली कैपिटल टीम में शामिल है। युवराज सिंह का तोड़ा था रिकॉर्ड आशुतोष शर्मा ने अक्टूबर 2023 में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी मैच में 11 गेंदों पर 50 रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया था। जो कि टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड था। आशुतोष ने क्रिकेटर युवराजसिंह के 12 गेंद का रिकॉर्ड तोड़ा था। 244 खिलाड़ियों की लगाई जा रही बोली MPL जून 2026 में इंदौर और ग्वालियर में खेला जाएगा। इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में चल रही नीलामी में 244 खिलाड़ियों के लिए बोली लगाई जा रही है। हर फ्रेंचाइजी को खिलाड़ियों की खरीद के लिए 50 लाख रुपए का पर्स दिया गया है। इसी बोली में आशुतोष को लेकर 15 लाख की बोली लगी है। जबकि दूसरे नंबर पर अक्षत रघुवंशी हैं, जिन्हें रीवा जगुआर ने 13.80 लाख रुपए देकर लिया है। तीसरी सबसे बड़ी बोली अनिकेत वर्मा को मिली। अनिकेत को भोपाल लेपर्ड्स ने 13 लाख 20 हजार रुपए में खरीदा। हर फ्रेंचाइजी को 50 लाख रुपए का पर्स इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में चल रही नीलामी में 244 खिलाड़ियों के लिए बोली लगाई जा रही है। हर फ्रेंचाइजी को खिलाड़ियों की खरीद के लिए 50 लाख रुपए का पर्स दिया गया है। MPL जून 2026 में इंदौर और ग्वालियर में खेला जाएगा।
Source link