रायसेन नगर पालिका परिषद का सम्मेलन 31 मार्च को आयोजित किया गया। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट सहित कई महत्वपूर्ण विकास प्रस्तावों को सर्वसम्मति से स्वीकृति दी गई। बैठक में नपा अध्यक्ष सविता जमुना सेन, पार्षद और प्रभारी सीएमओ मौजूद रहे। प्रस्तुत बजट में कुल प्रस्तावित आय 85 करोड़ 65 लाख 32 हजार 600 रुपए और व्यय 85 करोड़ 59 लाख 82 हजार 500 रुपए रखा गया। परिषद ने 5 लाख 50 हजार 100 रुपए की बचत के साथ बजट को मंजूरी दी। माना फिल्टर प्लांट होगा अपग्रेड ग्रीष्मकाल में नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए माना फिल्टर प्लांट के उन्नयन कार्य को स्वीकृति दी गई। इस कार्य पर करीब 7.16 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। बैठक में प्रत्येक वार्ड में विवाह व अन्य आयोजनों के लिए 20 लाख रुपए की लागत से सांस्कृतिक भवन निर्माण का प्रस्ताव भी पारित किया गया। चौपड़ा तालाब और रामलीला मैदान के विकास कार्यों के साथ ही मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास योजना (द्वारका नगरी) के तहत बड़े निर्माण कार्यों को भी सर्वसम्मति से स्वीकृति दी गई।
Source link