Last Updated:
Sharbati Wheat Demand Increased: मध्यप्रदेश के शरबती गेहूं को गोल्डन ग्रेन कहा जाता है. यहां का शरबती गेहूं सिर्फ देश में नहीं, बल्कि दुनियाभर में प्रसिद्ध है. सोने जैसी चमक और रोटी बनाने के लिए सबसे बेहतर गेहूं के कारण इसकी दुनिया के कई देशों में मांग है. इस गेहूं का मध्यप्रदेश के कई जिलो में उत्पादन होने के साथ-साथ रीवा जिले के कुछ भाग में भी अच्छा उत्पादन होता है.
Sharbati Gehu Demand Outside India: मध्यप्रदेश का शरबती गेहूं यूं ही “गोल्डन ग्रेन” नहीं कहा जाता. इसकी चमक बिल्कुल सोने जैसी होती है और इससे बनी रोटी का स्वाद अलग ही लेवल का होता है. यही वजह है कि इसकी डिमांड सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी खूब है. रीवा जिले के कुछ हिस्सों में भी इसका अच्छा उत्पादन होता रहा है.
फिर क्यों कम हो गई इसकी खेती?
एक समय था जब रीवा के किसान शरबती गेहूं की खेती बड़े पैमाने पर करते थे. लेकिन अब धीरे-धीरे इसकी बुवाई कम होती जा रही है. वजह साफ है इसका उत्पादन दूसरी किस्मों के मुकाबले कम होता है. किसान ज्यादा पैदावार के चक्कर में नई वैरायटी के गेहूं की तरफ शिफ्ट हो गए हैं, भले ही बाजार में शरबती गेहूं की कीमत और डिमांड ज्यादा हो.
काली मिट्टी का जादू
कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि शरबती गेहूं की असली ताकत यहां की काली मिट्टी है. ये मिट्टी गहरी होती है और पानी को अच्छे से सोख लेती है, जिससे फसल को भरपूर पोषण मिलता है. साथ ही इसमें पोटाश और नाइट्रोजन जैसे तत्व ज्यादा होते हैं, जो गेहूं को चमकदार और मजबूत बनाते हैं.
कम पानी में भी शानदार पैदावार
शरबती गेहूं की एक खासियत ये भी है कि इसे ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती. एक या दो सिंचाई में भी ये अच्छी पैदावार दे देता है. इसलिए असिंचित और अर्धसिंचित इलाकों के लिए ये काफी फायदेमंद फसल मानी जाती है.
बीमारियों से भी रहता है सुरक्षित
इस गेहूं में रोग लगने की संभावना काफी कम होती है. पोटाश की वजह से इसमें सूखा सहने और कीटों से लड़ने की ताकत भी ज्यादा होती है. यानी कम लागत में अच्छी क्वालिटी की फसल मिल सकती है.
डिमांड आज भी जबरदस्त
भले ही खेती कम हो गई हो, लेकिन बाजार में शरबती गेहूं की मांग आज भी जबरदस्त है. खासकर इसकी क्वालिटी के चलते विदेशों में इसकी अच्छी कीमत मिलती है. अगर किसान फिर से इसकी खेती पर ध्यान दें, तो कम लागत में अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं.
About the Author
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें