IPL ब्रॉडकास्टर इंजीनियर की मौत पर BCCI ने तोड़ी चुप्पी, परिवार को भेजा मैसेज

IPL ब्रॉडकास्टर इंजीनियर की मौत पर BCCI ने तोड़ी चुप्पी, परिवार को भेजा मैसेज


होमखेलक्रिकेट

IPL ब्रॉडकास्टर इंजीनियर की मौत पर BCCI ने तोड़ी चुप्पी, परिवार को भेजा मैसेज

Last Updated:

IPL 2026 के बीच एक दुखद खबर सामने आई है. बीसीसीआई के ब्रॉडकास्ट इंजीनियर की होटल के कमरे में लाश मिली है. मुंबई के ट्राइडेंट होटल में ठहरे इस ब्रिटिश नागरिक की मौत ने क्रिकेट जगत को हिलाकर रख दिया. मृतक की पहचान इयान विलियम्स लैंगफोर्ड के रूप में हुई है. वह बीसीसीआई के साथ ब्रॉडकास्ट इंजीनियर के तौर पर काम कर रहे थे.

Zoom

आईपीएल ब्रॉडकास्ट इंजीनियर की मौत पर बीसीसीआई का बयान

मुंबई: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) संचालन परिषद ने मंगलवार को ब्रिटिश ब्रॉडकास्ट इंजीनियर जान विलियम लैंगफोर्ड के असमय निधन पर गहरा शोक जताया जो बीसीसीआई के साथ लीग के 2026 सत्र के लिए काम कर रहे थे. संचालन परिषद ने शोकाकुल परिवार को हर संभव मदद का भरोसा भी दिया.

लैंगफोर्ड 76 साल के थे. वह सोमवार सुबह दक्षिण मुंबई के एक होटल में अपने कमरे में बेहोश पाए गए थे, इसके बाद होटल मैनेजमेंट उन्हें तुरंत अस्पताल ले गया. एक अधिकारी ने बताया कि अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

आईपीएल ने एक बयान में कहा, ‘आईपीएल संचालन परिषद और इससे जुड़े सभी हितधारक इयान विलियम्स लैंगफोर्ड के असमय निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हैं. वह हमारे प्रसारण परिचालन का एक अहम हिस्सा थे. हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं.’ इसमें कहा गया, ‘आईपीएल इस बेहद मुश्किल समय में लैंगफोर्ड के परिवार को हर जरूरी मदद और सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है.’

हत्या या हादसा, कैसे हुई इंजीनियर की मौत?
लैंगफोर्ड आईपीएल मैचों के लिए ब्रॉडकास्ट इंजीनियर के तौर पर काम के सिलसिले में यहां आए हुए थे. मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि उनके पोस्टमॉर्टम में कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया और अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है.

(एजेंसी से इनपुट के साथ)

About the Author

Anshul Talmale

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें



Source link