MD ड्रग्स और ब्राउन शुगर तस्करों पर कार्रवाई: 13.07 ग्राम MD बरामद; 20 ग्राम ब्राउन शुगर मामले में सप्लायर गिरफ्तार, नेटवर्क खंगाल रही पुलिस – Indore News

MD ड्रग्स और ब्राउन शुगर तस्करों पर कार्रवाई:  13.07 ग्राम MD बरामद; 20 ग्राम ब्राउन शुगर मामले में सप्लायर गिरफ्तार, नेटवर्क खंगाल रही पुलिस – Indore News




इंदौर क्राइम ब्रांच ने दो अलग-अलग कार्रवाई में ड्रग्स तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। एक मामले में आरोपी के पास से एमडी ड्रग्स बरामद की गई, जबकि दूसरे मामले में ब्राउन शुगर केस के फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि 20 ग्राम ब्राउन शुगर मामले में फरार आरोपी मयंक साहू निवासी तिलक नगर को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले आरोपी विशाल से मिली जानकारी के आधार पर यह कार्रवाई की गई। मयंक अन्य जिलों से अवैध मादक पदार्थ खरीदकर इंदौर में सप्लाई करता था। 13.07 ग्राम MD ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार दूसरी कार्रवाई में क्राइम ब्रांच ने किला मैदान रोड क्षेत्र से मोइनुद्दीन उर्फ मोईन मेव निवासी मल्हारगंज को गिरफ्तार किया है। पुलिस को देखकर संदिग्ध हरकत करने पर उसकी तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से 13.07 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई। इसकी कीमत करीब 1.30 लाख रुपए आंकी गई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह जाली फाटक बनाने का काम करता है और अधिक पैसा कमाने के लिए सस्ते में ड्रग्स खरीदकर नशे के आदी लोगों को महंगे दामों पर बेचता था। दोनों मामलों में पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।



Source link