PMKVY 4.0 से युवा बनाएं टेक्नोलॉजी में करियर, ITI उज्जैन में शुरू खास ट्रेनिंग, जानिए डिटे

PMKVY 4.0 से युवा बनाएं टेक्नोलॉजी में करियर, ITI उज्जैन में शुरू खास ट्रेनिंग, जानिए डिटे


Last Updated:

Ujjain News: उज्जैन में युवाओं को 2 महीने की प्रशिक्षण के बाद उद्योगों में नौकरी पाने का अवसर मिलेगा. इसके लिए इच्छुक युवा UtkarshUjjain.com पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर ट्रेनिंग ले सकते हैं. प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के तहत आईटीआई उज्जैन में कई आधुनिक कोर्सेस चलाए जा रहे हैं.

Zoom

PM Skill Development Scheme 4.0: उज्जैन में युवाओं के लिए रोजगार सृजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है. कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने बताया कि अब युवा 2 महीने की प्रशिक्षण अवधि पूरी करने के बाद सीधे उद्योगों में रोजगार पा सकेंगे. इस अवसर के लिए इच्छुक युवा UtkarshUjjain.com पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर प्रशिक्षण में भाग ले सकते हैं. यह पहल प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के तहत आईटीआई उज्जैन में चल रही है, जिसमें नए युग की तकनीकों जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), रोबोटिक्स, ड्रोन, 3D प्रिंटिंग और वेब 3.0 की शिक्षा दी जा रही है. इन कोर्सेस का मकसद युवाओं को भविष्य की तकनीकी दुनिया के लिए तैयार करना और उन्हें रोजगार के नए अवसर प्रदान करना है.

कलेक्टर ने दी पूरी जानकारी
कलेक्टर रौशन कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित जिला कौशल समिति की बैठक में इस योजना की कार्यप्रणाली और लाभार्थियों की पहचान पर विस्तार से चर्चा की गई. उन्होंने बताया कि ट्रेनिंग के दौरान युवाओं को न केवल तकनीकी ज्ञान दिया जाएगा, बल्कि उन्हें उद्योगों में काम करने के लिए जरूरी व्यावहारिक अनुभव भी दिया जाएगा. यह पहल खासकर उन युवाओं के लिए लाभकारी होगी, जो आधुनिक तकनीकी क्षेत्रों में करियर बनाने के इच्छुक हैं.

कब और कहां करें रजिस्ट्रेशन?
कलेक्टर ने कहा कि पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना और प्रशिक्षण पूरा करना आसान है और प्रशिक्षण पूरी करने के बाद रोजगार पक्का किया जाएगा. उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं और अपने करियर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएं. इस पहल से युवा न केवल आधुनिक तकनीकी ज्ञान लेंगे, बल्कि देश की बढ़ती हुई तकनीकी मांग के अनुरूप रोजगार के अवसर भी मिलेंगे. इस UtkarshUjjain.com पोर्टल पर युवा अप्लाई कर सकते हैं और इसमें उनको सारी जानकारी मिल जाएंगी.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें



Source link