अनूपपुर के जंगल में मिली जली कार: 4 घंटे की छानबीन में नहीं मिला कोई सुराग, पुलिस ने जेसीबी से बाहर निकाली – Anuppur News

अनूपपुर के जंगल में मिली जली कार:  4 घंटे की छानबीन में नहीं मिला कोई सुराग, पुलिस ने जेसीबी से बाहर निकाली – Anuppur News




अनूपपुर जिले के कोतमा इलाके में रेउसा गांव के जंगल में एक जली कार मिली है। बुधवार सुबह करीब 10 बजे पुलिस को इसकी खबर मिली, जिसके बाद टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। देर शाम को थाना प्रभारी रत्नांबर शुक्ला ने बताया कि कार इतनी बुरी तरह जल चुकी है कि उसे पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा है। पुलिस की टीम ने जंगल में करीब तीन-चार घंटे तक छानबीन की और सबूत जुटाने की कोशिश की, लेकिन फिलहाल कोई बड़ा सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस हर एंगल से कर रही है जांच आसपास के गांव वालों से भी पूछताछ की गई है, पर अभी तक किसी ने कुछ खास जानकारी नहीं दी है। पुलिस ने जेसीबी की मदद से जली हुई कार को जंगल से बाहर निकलवाया और पास के ही एक गांव में सुरक्षित रखवा दिया है। थाना प्रभारी का कहना है कि मामला गंभीर है और हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है ताकि जल्द ही सच सामने आ सके।



Source link