आज से जनता की जेब पर डबल अटैक! MP में बिजली महंगी, इन चीजों के भी बढ़े दाम

आज से जनता की जेब पर डबल अटैक! MP में बिजली महंगी, इन चीजों के भी बढ़े दाम


Last Updated:

Bhopal News: आज यानी 1 अप्रैल से टोल प्लाजा पर कैश भुगतान नहीं लिया जाएगा. केवल ऑनलाइन पैसे लिए जाएंगे. वहीं फास्टैग भी महंगा होगा. आज से 30 रुपये वाली ब्रेड अब 35 रुपये की मिलेगी. डिटर्जेंट और साबुन भी महंगे हो जाएंगे. लग्जरी घड़ियों पर अब ज्यादा टैक्स लगेगा.

Zoom

मध्य प्रदेश में बिजली के दाम 4.80 फीसदी बढ़ाए गए हैं.

रिपोर्ट- शिवकांत आचार्य, भोपाल. आज (1 अप्रैल) से नए वित्त वर्ष की शुरुआत हो गई है. मध्य प्रदेश में भी आज से जनता की जेब पर डबल अटैक होगा. बुधवार से कई चीजें महंगी हो जाएंगी. टीवी, एसी, दूध, बिजली समेत कई चीजें महंगी होंगी. दैनिक उपयोग की चीजों के दामों पर 20 से 25 फीसदी की बढ़ोतरी होगी. वहीं राज्य में गर्मी में बिजली महंगी होगी. मध्य प्रदेश में बिजली के दाम 4.80 फीसदी बढ़ाए गए हैं. इससे उपभोक्ताओं की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा. वहीं ATM की फ्री लिमिट खत्म होने के बाद अब ज्यादा पैसे चुकाने होंगे.

1 अप्रैल से टोल प्लाजा पर कैश नहीं लिया जाएगा. सिर्फ ऑनलाइन पैसे लिए जाएंगे. वहीं फास्टैग भी महंगा होगा. रोजमर्रा के घरेलू सामान की बात करें, तो आज से 30 रुपये वाली ब्रेड अब 35 रुपये की मिलेगी. डिटर्जेंट और साबुन भी महंगे हो जाएंगे. लग्जरी घड़ियों पर अब ज्यादा टैक्स लगेगा, जिससे स्वाभाविक तौर से इनके दाम बढ़ जाएंगे.

छत्तीसगढ़ में बढ़ गया टोल टैक्स
बताते चलें कि आज से छत्तीसगढ़ में टोल टैक्स की दरों में भी बढ़ोतरी लागू हो गई है. हर टोल प्लाजा पर पांच से 20 रुपये तक अतिरिक्त शुल्क देना होगा. इसका असर राज्य के लाखों-करोड़ों यात्रियों पर पड़ेगा. वार्षिक पास भी अब महंगा होकर 3075 रुपये का हो गया है जबकि फास्टैग अनिवार्य है.

फ्लाइट टिकट महंगा होने की संभावना
वहीं एविएशन टरबाइन फ्यूल के दाम में तेल कंपनियों ने आज से भारी बढ़ोतरी कर दी है. कई शहरों में तो एटीएफ का रेट 1 मार्च 2026 की तुलना में अब करीब दोगुना हो गया है. एटीएफ के रेट में इजाफा होने से एयरलाइंस का खर्च बढ़ेगा और इससे अब फ्लाइट टिकट महंगा होने की संभावना बढ़ गई है. 1 मार्च 2026 को राजधानी दिल्ली में जो ईंधन 96,638 रुपये प्रति किलोलीटर मिल रहा था, उसकी कीमत अब बढ़कर 2,07,341 रुपये हो गई है.

सैलरी स्लिप का बदलेगा गणित
आज से नए लेबर कोड भी लागू हो चुके हैं. नया लेबर लॉ आपकी सैलरी स्लिप का गणित बदल देगा. नए नियमों के मुताबिक, आपकी बेसिक सैलरी और महंगाई भत्ता कुल वेतन का 50 फीसदी होना अनिवार्य है. इससे आपके पीएफ और ग्रेच्युटी में ज्यादा पैसा कटेगा. मतलब साफ है कि आपकी भविष्य की बचत तो बढ़ेगी लेकिन हर महीने हाथ में आने वाली सैलरी कम हो सकती है.

रेलवे टिकट कैंसिल के बदले नियम
अब आपको सफर की प्लानिंग और भी सावधानी से करनी होगी. अगर आप ऐन वक्त पर रेलवे टिकट कैंसिल करते हैं, तो रिफंड भूल जाइए. ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले तक ही रिफंड की संभावना रहेगी. पहले यह समय सीमा चार घंटे थी. अब 8 घंटे से कम वक्त रहने पर टिकट कैंसिल करने पर कोई पैसा वापस नहीं मिलेगा.

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.



Source link