शहर में इंटरकास्ट शादी के बाद एक नवविवाहित जोड़ा दहशत में है। युवती ने अपने ही परिवार पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। मामले को लेकर जोड़ा पुलिस जनसुनवाई में पहुंचा और सुरक्षा की गुहार लगाई। जानकारी के मुताबिक, राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली उर्वशी सोलंकी ने 23 मार्च को परिवार की मर्जी के खिलाफ प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से ही युवती का आरोप है कि उसके परिजन लगातार उसे और उसके पति को धमका रहे हैं। युवती ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि दोनों को अपनी जान का खतरा महसूस हो रहा है, जिसके चलते वे काफी भयभीत हैं। इसी कारण उन्होंने जनसुनवाई में पहुंचकर पुलिस से सुरक्षा की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है। जनसुनवाई में मौजूद अधिकारियों ने प्रकरण को राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र की एसीपी को सौंपा है। साथ ही जोड़े को सुरक्षा मुहैया कराने की बात भी कही जा रही है।
Source link