घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया था।
उज्जैन जिले के नागदा स्थित सिविल अस्पताल से सीएम हेल्पलाइन डेटा वाला सीपीयू ले जाने के मामले में अब आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई गई है। अस्पताल के बीएमओ डॉ. शिवराज कौशल ने थाना बिरलाग्राम में कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत के पोते मनीष गेहलोत के खिल
.
इससे पहले सामने आए सीसीटीवी फुटेज में मनीष गेहलोत के सीपीयू ले जाते हुए दिखने का दावा किया गया था। बाद में सीपीयू अस्पताल में वापस रख दिया गया था। उस समय अस्पताल प्रशासन ने चुप्पी साध ली थी और बीएमओ ने खुद को अवकाश पर बताया था, जबकि पुलिस ने शिकायत नहीं मिलने की बात कही थी।
25 मार्च को जबरन घुसकर सीपीयू ले जाने का आरोप
डॉ. कौशल ने शिकायत में कहा कि 25 मार्च 2026 को दोपहर 3 से 4 बजे के बीच मनीष गेहलोत 4-5 साथियों के साथ सिविल अस्पताल नागदा में जबरन घुसा और विभागीय कंप्यूटर का सीपीयू कक्ष से उठाकर ले गया।
शिकायत के अनुसार, रोकने का प्रयास करने पर मनीष ने डॉ. कौशल के साथ मारपीट की। साथ ही उन्हें, उनके परिवार को जान से मारने और पत्नी को उठवाने तक की धमकी दी गई।
बुधवार को डॉ. कौशल द्वारा दिया गया शिकायत पत्र सोशल मीडिया पर भी सामने आया, जिसमें मनीष गेहलोत के खिलाफ कई गंभीर आरोप दर्ज हैं।
सीपीयू ले जा रहे एक व्यक्ति के साथ मनीष गहलोत भी थे।
मरीजों को निजी अस्पताल भेजने का दबाव
आवेदन में आरोप लगाया गया है कि मनीष गेहलोत, जो खुद को अविघ्न हॉस्पिटल का संचालक बताता है, शासकीय अस्पताल के मरीजों और प्रसूताओं को आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से अपने अस्पताल में रेफर कराने का दबाव बना रहा था।
डॉ. कौशल के मुताबिक, निजी अस्पताल में मरीज भेजने और प्राइवेट क्लिनिक बंद कराने में सहयोग न करने पर दुर्भावना रखते हुए इस घटना को अंजाम दिया गया।
शासकीय संपत्ति ले जाने और कार्य में बाधा का मामला
शिकायत में कहा गया है कि अस्पताल परिसर में जबरन घुसपैठ, शासकीय कंप्यूटर सीपीयू ले जाना, मारपीट और धमकी देना संज्ञेय अपराध की श्रेणी में आता है। मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई और सुरक्षा देने की मांग की गई है।
इस पूरे मामले में शिकायत करने वाले डॉ. शिवराज कौशल ने अभी मीडिया से कोई बातचीत नहीं की है।
ये खबर भी पढ़ें…
CM हेल्पलाइन डेटा वाला CPU ले गए राज्यपाल के पोते

नागदा के सिविल अस्पताल से दिनदहाड़े CM हेल्पलाइन के डेटा वाला CPU ले जाने का मामला सामने आया है। सीसीटीवी में कर्नाटक राज्यपाल डॉ. थावरचंद गहलोत के पोते मनीष गहलोत दिख रहे हैं। हालांकि, बाद में सीपीयू वापस अस्पताल में रख दिया गया। पूरी खबर पढ़ें…